Only the tricolor hoisted for the first time on the secretariat of Jammu: जम्मू के सचिवालय पर पहली बार फहरा केवल तिरंगा

0
189

जम्मू। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाने के बाद उसे केंद्र सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश बना दिया। इसके बाद केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद सरकार का पहला दरबार सोमवार को जम्मू में लगा। सोमवार को सुबह ठीक साढ़े नौ बजे उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू सचिवालय पहुंचे। इस दिन जब सचिवालय खोला गया तो खास बात यह रही कि नागरिक सचिवालय की इमारत पर पहली बार केवल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। रविवार को नागरिक सचिवालय में खासी रौकन रही।वहां सुरक्षा को लेकर भी सख्त इंतजाम किया जा रहा था। सुरक्षा की दृष्टि से नागरिक सचिवालय के सामने सड़क को बंद कर दिया गया था। उपराज्यपाल मुर्मू ने गार्ड आॅफ आनर का निरीक्षण किया। उन्होंने सचिवालय परिसर में विभिन्न विभागों के कार्यालयों का दौरा भी किया। सचिवालय के कर्मचारियों से मुलाकात कर जम्मू में उनके लिए इंतजाम की जानकारी भी हासिल की। उपराज्यपाल प्रशासनिक सचिवों के साथ भी बैठक करेंगे।दरबार खुलने पर उपराज्यपाल एक्शन मोड में रहने के संकेत दे चुके हैं। वह प्रशासनिक अधिकारियों को पारदर्शी तरीके से काम करने और जवाबदेही के साथ जन आकांक्षाओं को पूरा करने के निर्देश भी दे चुके हैं। जम्मू में नागरिक सचिवालय के खुलने के बाद उपराज्यपाल प्रशासन जन समस्याओं की सुनवाई के लिए समयसारिणी निर्धारित करने की तैयारी में जुट गया है।

SHARE