भाजपा के विजय रथ को केवल केजरीवाल ही रोक सकते हैं : भगतराम

0
240
Only Kejriwal can stop BJP's victory chariot: Bhagatram

प्रवीण वालिया, करनाल:

  • हिसार में तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए गांव गांव किया जनसंपर्क

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता भगत राम ने कहा है कि देश के मतदाता आम आदमी पार्टी की तरफ आशा की निगाह से देख रहे हैं। आने वाले समय में प्रधानमंत्री पद के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सबसे उपयुक्त उम्मीदवार होंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लाल केजरीवाल अब देश भर में अपना परचम फहराने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा के विजय रथ को केवल केजरीवाल ही रोक सकते हैं। वह करनाल और इंद्री में आठ सितंबर को हिसार मे होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए न्यौता देने के लिए गांव गांव जन संपर्क अभियान चला रहे थे।

कार्यकर्ता सभा ये थे उपस्थित 

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ता सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने डबकोली, चांद समंद, तुसंग, इस्लाम नगर कलसौरा, नेवल सहित कई गांवों में दौरा किया। उन्होंने लोगों से हिसार में आयोजित तिरंगा यात्रा में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर प्रमोद कश्यप, गौरव वाल्मीकि, जगदीश खटक, सतबीर खटक, जोंगिंदर सिंह, चंदू पांचाल, धर्मबीर कश्यप,राजेद्र कश्यप, राकेश सैन, नीलम कश्यप, अनिल प्रजापित, चंदूपांचाल, विजेंद्र मढान, मास्टर सत्यप्रकाश, राम नाथ कश्यप, सतीश कश्यप, देवेंद्र वाल्मीकि, गौरव, मनीष, सुनील योगेश नायक आदि उपस्थित थे।

SHARE