स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं जीवन में अपनाएं : यादव Online Special Lecture Organized

0
445
Online Special Lecture Organized 
Online Special Lecture Organized 

Online Special Lecture Organized 

संजीव कौशिक, रोहतक।

Online Special Lecture Organized अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय में ‘स्वामी विवेकानंद का जीवन और शिक्षाएं’ विषय पर एनसीसी द्वारा ऑनलाईन विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में मुख्य वक्ता अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय बैंगलौर के प्रोफेसर भूपेंद्र यादव रहे। मुख्य वक्ता का कॉलेज प्राचार्य डॉ. महेश ख्यालिया और वाईआरसी कॉओर्डिनेटर एवं एनसीसी अधिकारी डॉ. विवेक दांगी ने स्वागत किया।

मुख्य वक्ता प्रोफेसर भूपेंद्र यादव ने बताया कि स्वामी विवेकानंद में हमें दिव्यता और राष्ट्र प्रेम का गहन मिश्रण दिखाई देता है। वे युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि महान व्यक्तित्व के धनी लोगों के जीवन से हरपल और हरदम कुछ न कुछ सीखा जा सकता है, लेकिन उनके विचारों को जीवन में कैसे उतारे यह हमें नहीं पता होता। (Online Special Lecture Organized)

Online Special Lecture Organized 
Online Special Lecture Organized

इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्वामी जी के जीवन की शिक्षाओं को आप अपने जीवन में उतार सकते हैं। मुख्य वक्ता ने स्वामी विवेकानंद द्वारा चलाए गए कई सामाजिक मिशनों पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीषा दहिया ने किया।

ये रहे मौजूद  

इस अवसर पर वाईआरसी कॉओर्डिनेटर एवं एनसीसी अधिकारी डॉ. विवेक दांगी, डॉ. मनीषा दहिया, डॉ. जसमेर सिंह, डॉ. मनीष सहित अन्य शिक्षकगण एवं एनसीसी के कैडेट्स मौजूद रहे।

Also Read : Mahendragarh Special Staff ने एक युवक को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

Connect With Us : Twitter Facebook
SHARE