एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश विदेश के दिग्गज साहित्यकारों ने लिया भाग

0
103
One Day National Seminar
One Day National Seminar

इशिका ठाकुर ,करनाल, 18मार्च:
गुरु नानक खालसा कॉलेज में उच्चतर शिक्षा विभाग के सौजन्य से एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर सेमिनार में देश विदेश से अनेक दिग्गज विद्वानों एवं अंग्रेजी साहित्यकारों ने भाग लिया तथा अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार के उप निदेशक डा. अशोक कुमार कुंडु रहे। जबकि विशेष अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पत्रकार एवं विद्वान सौरभ चौधरी रहे। सर्वप्रथम कॉलेज के प्राचार्य डा. गुरिंद्र सिंह ने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया एवं कॉलेज की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

 महात्मा गांधी जी के साथ महात्मा बुद्ध के सिद्धातों एवं शिक्षाओं पर डाला प्रकाश

उन्होंने बताया कि कॉलेज पूर्व प्रधान व सांसद राजनीतिक संत स. तारा सिंह के दिखाए मार्ग पर अग्रसर है। मुख्य अतिथि एवं अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार उप निदेश डा. अशोक कुंडु ने बताया कि गांधी जी बहुत बडे मनोदार्शनिक थे। उन्होंने कहा कि शांति तभी संभव है जब हम समझौते के लिए तैयार हों। गांधी जी का संदेश था कि पहले खुद को बदलो फिर आप दुनिया को बदल सकते हैँ। गांधी जी समानता एवं न्याय के पक्षधर रहे। विशिष्ट अतिथि सौरभी चौधरी ने कहा कि गांधी जी के अनुसार अपने व्यवसाय या सेवा को अपनी भावना बनाएं। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के साथ महात्मा बुद्ध के सिद्धातों एवं शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।

गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय हरिद्वार से अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डा. श्रवण कुमार शर्मा ने कुंजीवत भाषण दिया और विभिन्न अंग्रेजी साहित्यकारों के साहित्य में गांधी दर्शनके महत्व बारे बताया। मारकंडा नेशनल कॉलेज शाहाबाद के प्रिंसिपल डा. अशोक चौधरी ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की और गांधी जी के अंग्रेजी साहित्य में योगदान एवं भूमिका पर अपने विचार रखे। अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डा. देवी भूषण ने मंच का सफलतापूर्वक संचालन किया और संगोष्ठी का विषय भारतीय अंग्रेजी साहित्य पर गांधी जी के सिद्धांतों का प्रभाव की रूपरेखा प्रस्तुत की। सांयकाली सत्र में चौ. देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा एवं विश्वविद्यालय हिसार के पूर्व कुलपति डा. राधेश्याम शर्मा मुख्य अतिथि रहे।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर विश्वकर्मा विश्वविद्यालय से डा. भावना, पूर्व प्राचार्य एसपी सिंह, डा. मेजर सिंह, प्रो. एसएस बरगोटा, कॉलेज प्रबंधन समिति के उप प्रधान स. सुरिन्द्रपाल सिंह पसरीचा, डा. रामपाल सिंह, प्रो. अशोक चड्डा, डा. चन्द्र मोहन, प्रो. शशि मदान, डा. जुझार सिंह, डा. दीपक, डा. अमरजीत कौर, प्रो. पूजा चौधरी, प्रो. पूजा एवं काफी संख्या में अंगे्रजी भाष के विद्वान मौजूद रहे। कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान स. कंवरजीत सिंह प्रिंस ने इस सफल आयोजन के लिए प्राचार्य व स्टाफ को बधाई दी।

यह भी पढ़ें : बे- मौसमी बरसात के चलते गेहूं की फसल को बड़ा खतरा

यह भी पढ़ें : बाउल राइस से बनाये चटपटे बेसिल फ्राईड राइस

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के लिए आवेदन आमंत्रित

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE