बे- मौसमी बरसात के चलते गेहूं की फसल को बड़ा खतरा

0
141
Damage to crops due to rain
Damage to crops due to rain
  • सरसों की फसल को भी नुकसान
    इशिका ठाकुर, करनाल, 18 मार्च:

    करनाल जिले के कई हिस्सों में बरसात से फसलों को हुआ नुकसान, हवा के कारण कई स्थानों पर जमीन पर बिछी गेहूं की फसलें।

सरसों की फसल को भी हुआ बड़ा नुकसान

Damage to crops due to rain
Damage to crops due to rain

मौसम में अचनाक हुए बदलाव के कारण शुक्रवार देर रात से रुक रुक कर बरसात हो रही है। इस बरसात से गेहूं तथा सरसों की फसल को नुकसान की संभावना बनती दिखाई दे रही है। रात को करनाल के आसपास कुछ गाँव में ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम में अचानक हुए बदलाव और जिले में कई स्थानों पर गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है तो कई स्थानों पर पूरी तरह तैयार सरसों की फसल को भी बड़ा नुकसान हुआ है। मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते किसानों को काफी नुकसान हो सकता है। मौसम खराब होने से किसानों के चेहरों पर मायूसी भी है। किसानों का कहना है कि यदि बेमौसमी बरसात ऐसे ही जारी रही तो गेहूं की पैदावार कम होगी और पूरी तरह तैयार सरसों की फसल पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा।

किसान ने कहा कि मार्च महीने में गेहूं की फसल पकना शुरू होती है, लेकिन बरसात होने से यह गिला होगी और तेज हवाएं चलने से यह बिछ जाएगी। इसके साथ ही सब्जियों की फसल में पानी भरने से भी नुकसान होगा। किसानों ने कहा कि अगर ऐसे ही 2 दिन और बरसात हुई तो किसानों को सभी फसलों में काफी नुकसान होगा ।

अधिकतम तापमान में हुई गिरावट

Damage to crops due to rain
Damage to crops due to rain

मौसम हुए बदलाव के बाद बरसात होने से अधिकतम तापमान में भी गिरावटहै। अधिकतम तापमान 32 से 24 सेल्सियस डिग्री पर पहुंचा है। जबकि न्यूनतम तापमान 17 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया। कृषि अधिकारी ने बताया कि अभी अगले दो दिनों तक बरसात जारी रहने की संभावना है। जिससे गेंहू व सब्जियों की फसल को नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें : 31 मार्च से पहले उठाएं बिजली बिल सरचार्ज माफी योजना का लाभ :- उपायुक्त

यह भी पढ़ें : बाउल राइस से बनाये चटपटे बेसिल फ्राईड राइस

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के लिए आवेदन आमंत्रित

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE