Odisha Train Accident: तीन ट्रेन आपस में टकराई, 238 लोगों की मौत, 900 घायल

0
130
Odisha Train Accident
बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच टक्कर, 230 से ज्यादा लोगों की मौत, करीब 400 घायल

Aaj Samaj (आज समाज), Odisha Train Accident, भुवनेश्वर: ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर गई। हादसा कल शाम करीब 7 बजे हादसा हुआ और इसमें अब तक 238 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। 900 लोग घायल बताए गए हैं जिनमें कई की हालत गंभीर है।

मृतक संख्या बढ़ सकती है। जानकारी के अनुसार कोरोमंडल एक्सप्रेस कोलकाता से चेन्नई जा रही थी। इस बीच यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस बहानगा के पास डिरेल हो गईं। इसके बाद कोरोमंडल ट्रेल एक मालगाड़ी से टकरा गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया।

  • बालासोर में हादसा, कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई कोच तबाह 
  • शवों के टुकड़े हुए, किसी का धड़ मिला, किसी का सिर मिला 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर जताया गहरा दुख

लगातार बढ़ रही घायलों की संख्या

ओडिशा के स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद 50 से ज्यादा एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और बचाव का काम शुरू करवाया गया। घायलों को बहानगा के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। घायलों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। आसपास के कई जिलों के 50 डॉक्टरों को बुलाया गया। यह भी कहा जा रहा है हादसे में 900 से ज्यादा लोग घायल हैं।

टक्कर इतनी जोरदार थी करीब 50 लोग बाहर जाकर गिरे

हादसा इतना भीषण था कि कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई कोच तबाह हो गए। खिड़कियों के कांच टूट गए और करीब 50 लोग बाहर जाकर गिरे। एक इंजन तो मालगाड़ी के रैक पर ही चढ़ गया। अंधेरा होने के कारण रोते-बिलखते लोग अपनों को तलाशते रहे। किसी को धड़ मिला तो सिर नहीं। रोते-बिलखते लोग अपनों के टुकड़े इकट्ठे करते दिखे।

स्थानीय लोग भी देर रात तक मदद में जुटे रहे

स्थिति इतनी खराब थी कि ट्रेन के क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे बच्चों और महिलाओं को कोच से बाहर निकालने के लिए सीढ़ी की मदद लेनी पड़ी। स्थानीय लोग भी देर रात तक मदद में जुटे रहे। अस्पताल में भी घायलों की मदद के लिए कई लोग खड़े देखते गए।

यह भी पढ़ें : Amit Shah Appeal Effect: मणिपुर में उपद्रवियों ने 140 हथियार जमा करवाए

यह भी पढ़ें : Ruchira Kamboj: यूएनएससी की मौजूदा संरचना आज की बहु-ध्रुवीय और आपस में जुड़ी दुनिया की हकीकतों से परे

यह भी पढ़ें : Telangana Foundation Day: 2014 में आज ही के दिन हुआ था तेलंगाना का गठन, जानिए किस तरह लंबी जंग के बाद मिली पहचान

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE