NSE BSE Update 15 March 2022 शेयर बाजार में तेजी , सेंसेक्स 150 अंक की बढ़त में

0
463
NSE BSE Update 15 March 2022

NSE BSE Update 15 March 2022 शेयर बाजार में तेजी , सेंसेक्स 150 अंक की बढ़त में

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली: 

NSE BSE Update 15 March 2022 : शेयर बाजार हफ्ते कें दूसरे दिन भी बढ़त में खुला , वही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 150 अंक बढ़त लेकर 56,618 पर कारोबार कर रहा है। आज सेंसेक्स 177 अंक ऊपर 56,663 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 56,720 का ऊपरी और 56,575 का निचला स्तर बनाया। इसी के साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 35 पॉइंट्स की तेजी के साथ 16,906 पर है। यह 16,900 पर खुला था। 16,927 का ऊपरी और 16,880 का निचला स्तर बनाया। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 255 लाख करोड़ रुपए है। कल यह 254.26 लाख करोड़ रुपए था।

सेंसेक्स और निफ़्टी के इन शेयर्स में गिरावट

Sensex के गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में टाटा स्टील, इंफोसिस, कोटक बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा हैं। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में एशियन पेंट्स, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक और ICICI बैंक हैं। इनके साथ ही एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, HDFC, एयरटेल, बजाज फिनसर्व, टाइटन, सनफार्मा, नेस्ले, SBI, NTPC, विप्रो, पावरग्रिड, डॉ. रेड्‌डी, HCL टेक, HDFC बैंक और ITC के भी शेयर्स तेजी में हैं।

निफ्टी के 50 में से 35 स्टॉक तेजी में और 15 गिरावट में हैं। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में ONGC, टाटा स्टील, हिंडालको, कोल इंडिया और JSW स्टील हैं। बढ़ने वालों में टाटा कंज्यूमर, सिप्ला, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स और मारुति हैं।

Also Read :  शेयर बाजार हरे निशान पर , जानिए निफ़्टी और सेंसेक्स का स्टेटस

SHARE