Stock Market Update 14 Feb 2022 शेयर बाजार हरे निशान पर , जानिए निफ़्टी और सेंसेक्स का स्टेटस

0
629
Stock Market Update 14 Feb 2022

Stock Market Update 14 Feb 2022 शेयर बाजार हरे निशान पर, जानिए निफ़्टी और सेंसेक्स का स्टेटस

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली :

Stock Market Update 14 Feb 2022 : उतार चढ़ाव के बीच शेयर बाज़ार में आज हफ्ते के पहले दिन अछि षुरूआआत हुई है। व्ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 250 अंक बढ़कर 55,780 पर कारोबार कर रहा है। (Stock Market Update 14 Feb 2022) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 40 अंकों की बढ़त के साथ 16673 पर कारोबार कर रहा है।

इन इंडेस्क्सो में तेजी

निफ्टी पर बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा तेजी है। आज आईटी, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स भी हरे निशान में हैं। वहीं मेटल और एफएमसीजी इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं।
बैंकिंग सेक्टर्स में खरीदारी, पेटीएम का शेयर 13 प्रतिशत गिरा

इन सेक्टरों में पैसे लगाने का शानदार मौका

Stock Market Update 14 Feb 2022

बैंकिंग सेक्टर्स में खरीदारी देखने को मिल रही है। आज के टॉप गेनर्स में HDFC BANK, INFY, TECHM, SBIN, ASIAN PAINT और ICICI BANK शामिल हैं। (Stock Market Update 14 Feb 2022) पेटीएम का शेयर आज फिर से 13 प्रतिशत गिरकर 672 रुपए पर पहुंच गया। जानना जरूरी है कि पिछले हफ्ते रिजर्व बैंक ने इसे नए ग्राहक जोड़ने पर पाबंदी लगा दी थी।

सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर हरे निशान में

इससे पहले सेंसेक्स आज 60 अंक ऊपर 55,610 पर खुला था। इसके 30 शेयर्स में से 14 गिरावट में और 16 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में HDFC बैंक, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा और विप्रो हैं। इंडसइंड बैंक, NTPC, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टुब्रो, सनफार्मा में मामूली तेजी है। इनके अलावा टाटा स्टील और अल्ट्राटेक भी बढ़त में हैं।

निफ्टी के 50 में से 18 बढ़त में

वहीं निफ्टी के 50 में से 18 बढ़त में और 32 गिरावट में हैं। गिरने वालों में भारत पेट्रोलियम, टाटा मोटर्स, इंडियन आयल, हीरो मोटो कॉर्प और SBI लाइफ है। (Stock Market Update 14 Feb 2022) बढ़ने वालों में HDFC बैंक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स और ICICI Bank है।

अधिकतर एशियाई बाजारों में गिरावट

शेयर बाजार के लिए आज ग्लोबल संकेत कमजोर नजर आ रहे हैं। आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। इससे पहले शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 85.90 अंक बढ़कर 55,550 जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 35 अंक की बढ़त के साथ 16,630 पर बंद हुआ था। लेकिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी कमजोर होकर बंद हुए थे। निवेशक अभी की निगाहें रूस और यूक्रेन के लंबे खिंच रहे युद्ध पर है। वहीं फेड के नतीजे भी इस सप्ताह आने हैं जोकि बाजार के लिए कापी अहम होंगे।

Also Read : बिजली वितरण में 17वें स्थान से 5वें नम्बर पर आया हरियाणा

SHARE