Now a person firing in Shaheen Bagh, police arrested the person who fired: अब शाहीन बाग में एक शख्स ने की फायरिंग, पुलिस ने गोली चलाने वाले को किया गिरफ्तार

0
234

नई दिल्ली। दिल्ली का शाहीन बाग सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन का गढ़ बना हुआ है। लोगों ने सड़क जाम कर रखी है। हाजारों लोग इस सड़क की वजह से परेशान हो रहे हैं। आज वहां फायरिंग की घटना सामने आई है। हालांकि गोली चलाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शाहीन बाग में लोग एक महीने से भी ज्यादा समय से धरने पर बैठे हैं। दिल्ली डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने शाहीन बाग में गोलीबारी की घटना पर कहा कि व्यक्ति ने हवाई फायरिंग किया था। पुलिस ने तुरंत दबोच लिया और उसे पकड़ लिया। शाहीन बाग इलाके में फायरिंग करने वाला शख्स ने अपना नाम कपिल गुर्जर बताया है और दल्लूपुरा गांव का निवासी है। यह गांव नोएडा के पास पड़ता है। बता दें कि इसके पहले सीएए के खिलाफ जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से राजघाट तक निकाले जा रहे मार्च में गुरुवार दोपहर एक आरोपी ने गोली चला दी। हमला करने से पहले आरोपी युवक ने एक के बाद एक कई फेसबुक लाइव किए। इसमें एक फेसबुक पोस्ट में उसने लिखा कि खेल खत्म। उसने गोली चलाने से पहले फेसबुक पर अपनी आईडी पर लिखा था कि ‘शाहीन भाग, खेल खत्म’। एक अन्य पोस्ट में शख्स ने दोस्तों को लिखा कि उसे कॉल न करें। उसने पुलिस की उपस्थिति में वहां गोली चला दी थी। पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था। विशेष पुलिस आयुक्त(खुफिया) प्रवीर रंजन ने कहा,” जब तक पुलिस कुछ समझ पाती व्यक्ति गोली चला चुका था। यह महज कुछ सेकेंड में हुआ। जांच चल रही है। मामला अपराध शाखा को भेज दिया गया है।

SHARE