Nitish’s coronation in Bihar,Tarkishore Prasad and Renu Devi sworn in as Deputy CM: बिहार में नीतिश की ताजपोश्ी, तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

0
273

नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे में एनडीए को जनादेश मिला और अब एक बार फिर से बिहार में नीतिश कुमार की ताजपोशी होने जा रही है। राज्यपाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सहयोगी दलों के लगभग छह विधायकों को राज्यपाल फागू चौहान शपथ दिलाएंगे। बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह और निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंच चुके हैं। जबकि आरजेडी ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया है। शपथ ग्रहण समारोह में तेजस्वी यादव शामिल नहीं होंगे। गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होने के लिए पटना पहुंच गए हैं। भाजपा के ये दोनों नेता पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद वे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राजभवन कूच करेंगे। आपको बता दें कि आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा कोटे से दो उपमुख्यमंत्री समेत 7 मंत्री पद की शपथ लेंगे

-सोमवार को सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर विराजमान हुए नीतीश कुमार । उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए सातवीं बाद पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल फागू चौहान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके अलावा डिप्टी सीएम के पद पर कटिहार से विधायक तारकिशोर प्रसाद ने शपथ ली. राम सूरत राय नीतीश सरकार में मंत्री बने। दरभंगा के जाले सीट से जीते जीवेश मिश्रा नेभी मंत्री पद की शपथ ली। रामप्रीत पासवान भी नीतीश सरकार में मंत्री बने। भाजपा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। आरा से बीजेपी के विधायक चुने गए हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने मंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी विधायकों में तीसरे नंबर पर ली शपथ। पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। बॉलीवुड के सेट डिजाइनर से नेता बने मुकेश साहनी भी बिहार सरकार में मंत्री बने। विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख साहनी सिमरी बख्तियारपुर से चुनाव लड़े थे इस बार, लेकिन हार गए। पार्टी ने 11 में से 4 सीटों पर जीत दर्ज की। निषाद समुदाय के बड़े नेता हैं। वहीं जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन भी नीतिश सरकार में मंत्री बने। वह हम की संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं। 2018 से बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। फुलपरास से विधायक शीला मंडल को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। मेवालाल चौधरी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोर चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली।

SHARE