New South Wales Open: Indian golfer Deeksha Dagar reached joint second place: न्यू साउथ वेल्स ओपन: भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंचीं

0
202

डुब्बो (आॅस्ट्रेलिया)। भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने शुक्रवार को यहां महिलाओं के न्यू साउथ वेल्स ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर में चार अंडर 68 का कार्ड जमा किया, जिससे वह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गईं। पहले दौर में 69 का स्कोर हासिल करने वाली दीक्षा का अब कुल स्कोर सात अंडर 137 है और वह शीर्ष पर चल रही मैनान डे राए से दो शॉट पीछे है। मैनान ने दूसरे दौर में 64 का स्कोर हासिल किया। दीक्षा ने दूसरे दौर में तीन बर्डी और एक ईगल लगाया। अदिति अशोक संयुक्त 68 का स्कोर बनाकर संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर पहुंच गयी। अन्य भारतीयों में गौरिका बिश्नोई, आस्था मदान, त्वेसा मलिक और रिद्धिमा दिलावड़ी सभी कट हासिल करने से चूक गयी।

SHARE