नई दिल्ली. मानसून का असर अब भी देश के कई हिस्सों में जमकर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की तरफ से रविवार, 23 अगस्त को भी कई हिस्सों में जमकर बारिश होने का अनुमान लगाया है.जो लोग दिल्ली, उत्तराखंड, मध्य भारत, पूर्वोत्तर भारत के साथ पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में रहते हैं उनको सावधान रहने की चेतावनी दी गई है. बात करें दक्षिण भारत की तो आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में आज का मौसम और भी खराब रहने की संभावना है. बताया जा रहा है कि इन इलाकों में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है.
बात देश की राजधानी दिल्ली में रविवार के मौसम की करें तो. आज पूरे दिन आसमान में बादल घिरे रहने की संभावना जताई गई है. सुबह हल्की बारिश होने की संभावना है. दिनभर मौसम पर मानसून का असर रहेगा लेकिन रात में कुछ इलाकों में जोरदार बारिश की उम्मीद है.
राजस्थान में गर्मी का असर
मानसून का असर आज राजस्थान में कुछ खास नहीं पड़ेगा. बताया जा रहा है कि रविवार को मौसम सुबह से ही साफ रहेगा. राज्य के कुछ इलाकों में तेज धूप की वजह से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा. ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की उम्मीद काफी कम है. दिन में राज्य का अधिकतम तापमान करीब 34°C तक पहुंच सकता है. पूर्वी राजस्थान में गरज और बिजली के साथ तेज बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है.
हिमाचल प्रदेश में बारिश
बात अगर पहाड़ी राज्यों की करें तो हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम खुशनुमा बना रहेगा. आसमान में सुबह से ही बादल छाए रहने. हल्की बूंदा बांदी से लेकर दोपहर होते होते तेज बारिश देखने को मिल सकता है.
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
रविवार को देश के जिन राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है उसमें उत्तराखंड भी शामिल है. देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
गुजरात में फिलहाल कोई चेतावनी नहीं
गुजरात में रविवार का मौसम उमस भरा और गरम रहने वाला है. आंशिक रूप से बादल जरूर छाए रहेंगे लेकिन बारिश का पूर्वानुमान नहीं है. तेज हवाएं चलेंगी कुल मिलाकर राज्य के कुछ इलाकों को छोड़कर मौसम गरम ही रहेगा.
बिहार में बारिश के साथ गर्मी
बिहार की बात करें तो यहां पर दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. राज्य को कुछ इलाकों में हल्की को झमाझम बारिश होने की संभावना है. दोपहर में भी बादल के बरसने का पूर्वानुमान जताया गया है. यहां का तापमान 36°C तक जा सकता है.


