Weather January 24 Evening Update: बर्फबारी से फिर बढ़ी दुश्वारियां,जम्मू-कश्मीर में तापमान फ्रीजिंग प्वाइटं से नीचे

0
297
Weather January 24 Evening Update
बर्फबारी से फिर बढ़ी दुश्वारियां,जम्मू-कश्मीर में तापमान फ्रीजिंग प्वाइटं से नीचे

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली, (Weather January 24 Evening Update): उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में ताजा बर्फबारी के चलते एक बार फिर लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। येलो अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में सोमवार रात से रुक-रुककर शुरू हुई बर्फबारी मंगलवार को भी जारी रही। इसी के साथ हरियाणा व पंजाब में मंगलवार को सुबह हल्की बारिश तो कहीं-कहीं तेज बारिश दर्ज की गई। जम्मू-कश्मीर में तो तापमान फ्रीजिंग प्वाइटं से नीचे चला गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार फिलहाल खराब मौसम से राहत के असार नहीं हैं।

उत्तराखंड : मुनस्यारी,धारचूला की दारमा व व्यास घाटी में हिमपात

उत्तराखंड के जोशीमठ में भी मंगलवार दोपहर को मौसम बदला और हल्की बारिश हुई। राज्य के मुनस्यारी और धारचूला की दारमा व व्यास घाटी में हिमपात हुआ। वहीं निचले इलाकों में कई जगह हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। प्रदेश मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ ाक्रिय होने के चलते बुधवार को भी उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में भारी बारिश के साथ हिमपात की प्रबल संभावना है। विभाग ने इसे लेकर आॅरेंज अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल : भारी बारिश व बर्फबारी का येलो अलर्ट

हिमाचल की राजधानी शिमला व अन्य भागों में भी मंगलवार को मौसम खराब बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने ऊंचाई वाली जगहों के लिए भारी बारिश व बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया था, जबकि मध्य व मैदानी इलाको में बुधवार के लिए भी अंधड़ चलने के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकतर भागों में 25 जनवरी को भी बारिश व बर्फबारी की संभावना है। मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 26 व 27 जनवरी को भी मौसम खराब रहने की संभावना है। 28 जनवरी को कई क्षेत्रों में फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

135 से अधिक सड़कें यातायात के लिए ठप

राज्य के कुल्लू जिले की ऊंची चोटियों और लाहौल घाटी में सोमवार रात से ही रुक-रुककर हिमपात हो रहा था। इसके कारण रोहतांग दर्रे, अटल टनल रोहतांग, जलोड़ी दर्रा के साथ लाहौल के रिहायशी इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दोनों जिलों में पहले से ही 135 से अधिक सड़कें यातायात के लिए ठप हैं। जम्मू-कश्मीर मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

हिमाचल व कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी

कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला व चंबा के पांगी, किलाड़ में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। कुल्लू जिला प्रशासन ने सैलानियों और आम लोगों को संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। मनाली के पलचान में भी भारी बर्फबारी की सूचना है। किन्नौर व शिमला जिले की ऊंची चोटियों में भी मंगलवार को हिमपात हुआ। जम्मू-कश्मीर कुछ इलाकों में भी हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की गई है। बारिश व ताजा हिमपात के कारण शिमला का न्यूनतम तापमान, नारकंडा माइनस, धर्मशाला 6.4, पालमपुर 5.5, मनाली 0.0, कांगड़ा 6.4, और सराहन में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुलमर्ग में माइनस 9 डिग्री तापमान दर्ज

बर्फबारी और बदलते मौसम के कारण मंगलवार को पूरे कश्मीर का पारा फ्रीजिंग प्वाइटं से नीचे लुढ़क गया। वहीं, गुलमर्ग में माइनस 9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि कश्मीर के मैदानी इलाकों में बुधवार तक मध्यम बर्फबारी और मध्यम से भारी बर्फबारी और जम्मू में बारिश की संभावना है। गौरतलब है कि इस समय कश्मीर में ‘चिल्लई कलां’ मौसम चल रहा है। तकरीबन 40 दिनों तक जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड, ठंडी हवाएं, भारी बर्फबारी होती है।

ये भी पढ़ें : India On China Water Battle Plan: चीन के वाटर बैटल को रोकने के लिए भारत कर रहा तीन प्रोजेक्ट्स पर काम

ये भी पढ़ें :   Weather January 24 Report: हरियाणा व पंजाब सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की बारिश

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE