Weather Update Today : उत्तर भारत में जल्द बदलेगा मौसम, तापमान आएगा नीचे

0
119
Weather Update Today : उत्तर भारत में जल्द बदलेगा मौसम, तापमान आएगा नीचे
Weather Update Today : उत्तर भारत में जल्द बदलेगा मौसम, तापमान आएगा नीचे

मानसून के भारत में प्रवेश से बदला पूरे देश का मौसम, दक्षिण भारत में बरस रहे बादल, उत्तर में भी मिली गर्मी से राहत

Weather Update Today (आज समाज), नई दिल्ली : देश में एंट्री करने के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून न केवल खुलकर बरस रहा है बल्कि यह अपनी सामान्य रफ्तार के साथ देश के अन्य हिस्सों को भी तेजी से कवर कर रहा है। हालांकि इस साल मानसून तीन दिन लेट भारत पहुंचा लेकिन अब इसकी रिकवरी हो चुकी है।

मौसम विभाग का मानना है कि मानसून अब धीरे-धीरे देश के अधिकांश हिस्सों में सक्रिय होने की ओर बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में उत्तर भारत को गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की यह दोहरी तस्वीर फिलहाल मानसून की बदलती चाल और उसके व्यापक प्रभाव को स्पष्ट रूप से दर्शा रही है।

इस तरह रहेगा उत्तर भारत का मौमस

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में 7 से 12 जून के दौरान छिटपुट वर्षा की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 11-12 जून तक हल्की से भारी बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और कुछ मैदानी क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना है। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, पूर्व व पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी व पूर्वी राजस्थान में भी 12 जून तक अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं, जिनके झोंके 70 किमी प्रति घंटे तक जा सकते हैं।

दक्षिण भारत में मानसून का जोर, केरल में रेड अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में मानसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोवा और पूर्वोत्तर भारत के अतिरिक्त हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। इसके प्रभाव से इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने और कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। केरल और माहे में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर 204.5 मिलीमीटर से अधिक वर्षा होने का अनुमान है। तटीय कर्नाटक तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़ें : LPG Cylinder Price Hike : रसोई गैस के बढ़े दाम, घरेलू सिलेंडर 29 रुपए हुआ महंगा

  • TAGS
  • [post_tags]