Weather 18 April Update: उत्तर पश्चिम भारत में आज शाम से बदलेगा मौसम, 3 दिन तेज हवाएं व हल्की बारिश का अनुमान

0
428
Weather 18 April Update
उत्तर पश्चिम भारत में आज शाम से बलदेगा मौसम, 3 दिन तेज हवाएं व हल्की बारिश का अनुमान

Weather 18 April Update: उत्तर पश्चिम भारत में आज शाम से मौसम में बदलाव का अनुमान है। मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे तेज गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान तीन डिग्री तक गिर सकता है।

  • सोमवार इस सीजन का सबसे गर्मी दिन दर्ज किया गया
  • उत्तर भारत में ज्यादातर जगह कल लू जैसी स्थिति रही

हवाओं की रफ्तार इतनी तेज रहने की संभावना

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार आज से गुरुवार तक हल्की बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस कारण से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट होगी। 23 अप्रैल तक तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

एक सप्ताह से सता रही गर्मी

लगभग एक सप्ताह से तेज गर्मी हो रही है। हरियाणा और पंजाब व दिल्ली सहित उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में सोमवार को लू जैसे हालात रहे। क्षेत्र में तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। सोमवार का दिन 40.6 डिग्री तापमान के साथ सीजन का सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 15 अप्रैल यानी शनिवार को तापमान 40.5 व 16 अप्रैल को 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

जानिए क्या कहते हैं मौसम विभाग के महानिदेशक

मौसम विभाग के महानिदेशक एम महापात्र ने कहा कि जब हवाएं बंगाल की खाड़ी की दिशा से चलती हैं तो कई बार बादल छा जाते हैं जो पूर्वी राज्यों में तापमान को कम कर देते हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर-पश्चिम से गर्म, शुष्क हवाएं पूर्वी भारत में चल रही हैं जहां उनके स्थान के कारण आर्द्रता का स्तर अपेक्षाकृत अधिक है। इसलिए पूर्वी राज्यों के लोगों को पर्याप्त रूप से गर्मी से बचाव के उपाय करने की आवश्यकता है।

देश में तेलंगाना का यह जिला सबसे गर्म रहा, यूपी का सुल्तानपुर

भारत में सबसे गर्म स्थानों में सोमवार को तेलंगाना में जयशंकर भूपालपल्ली जिला शामिल रहा। यहां का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में 43.4 डिग्री सेल्सियस और बिहार के सुपौल में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के बठिंडा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : Former AIIMS director Randeep Guleria: कोरोना का नया वैरिएंट हल्का, दो हफ्ते बाद कम होगा कोविड

SHARE