West Asia Crisis : होर्मुज जलडमरूमध्य से गैर दुश्मन देशों के जहाजों को गुजरने से नहीं रोकेंगे : ईरान

0
388
West Asia Crisis : होर्मुज जलडमरूमध्य से गैर दुश्मन देशों के जहाजों को गुजरने से नहीं रोकेंगे : ईरान
West Asia Crisis : होर्मुज जलडमरूमध्य से गैर दुश्मन देशों के जहाजों को गुजरने से नहीं रोकेंगे : ईरान

जो देश ईरान के खिलाफ जारी कार्रवाई में शामिल नहीं हैं उन्हें नहीं रोका जाएगा

West Asia Crisis  (आज समाज), तेहरान : अमेरिका और इजरायल के संयुक्त रूप से 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमलों के बाद ईरान ने वैश्विक सप्लाई के लिए अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को रोक दिया था। यह लगभग पिछले 26 दिन से बंद पड़ा है और इससे इक्का-दुक्का जहाज ही पार हो सके हैं। इसी बीच ईरानी मिशन की तरफ से एक बड़ा बयान सामने आया है। मिशन ने कहा है कि वे होर्मुज जलडमरूमध्य से गैर-दुश्मन जहाजों को गुजरने की अनुमति देंगे। मिशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि जो जहाज ईरान के खिलाफ किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई में शामिल नहीं हैं, वे इस रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ईरान की इन शर्तों को मानना होगा

ईरान ने इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं। जहाजों को ईरानी अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाना होगा। उन्हें सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करना होगा। ईरानी रक्षा परिषद ने साफ कर दिया है कि अब इस रणनीतिक रास्ते से गुजरने के लिए ईरानी अधिकारियों से पहले तालमेल करना अनिवार्य है। सरकारी मीडिया ‘प्रेस टीवी’ की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने यह कदम अमेरिका और इस्राइल की सैन्य गतिविधियों को देखते हुए उठाया है। ईरान ने कड़ी चेतावनी दी है कि अगर उसके बिजली घरों या ऊर्जा के ठिकानों पर कोई भी हमला हुआ, तो ईरानी सेना इसका तुरंत और विनाशकारी जवाब देगी।

ट्रंप ने किया अमेरिका की जीत का दावा

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने युद्ध जीत लिया है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की नौसेना और वायु सेना पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। होमलैंड सिक्योरिटी सचिव के शपथ ग्रहण समारोह में ट्रंप ने कहा कि ईरान अब समझौता करना चाहता है। ट्रंप के अनुसार, ईरान का संचार तंत्र और लगभग सब कुछ तबाह हो गया है। उन्होंने कहा कि ईरान की हालत ऐसी है कि कोई भी इस स्थिति में समझौता करना चाहेगा।

भारत के जहाज सुरक्षित निकल रहे

वहीं होर्मुज से भारतीय जहाज पहले ही सुरक्षित निकल रहे हैं। हालात बिगड़ने के बाद भी ईरान ने भारत के साथ अपने दोस्ताना रिश्तों का हवाला देते हुए कहा था कि भारत उसका दोस्त देश है और वह भारतीय जहाजों को सुरक्षित निकालेगा। यही कारण है कि अभी तक भारत के चार पोत करीब 184 लाख मीट्रिक टन एलपीजी लेकर वहां से सुरक्षित निकल चुके हैं।

ये भी पढ़ें : US-Iran War Update News : अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की प्रबल संभावना : ट्रंप

  • TAGS
  • [post_tags]