Amit Shah: पूरे देश से घुसपैठिए भगाएंगे: अमित शाह

0
257
Amit Shah: पूरे देश से घुसपैठिए भगाएंगे: अमित शाह
Amit Shah: पूरे देश से घुसपैठिए भगाएंगे: अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री ने असम के नौगांव में बटाद्रवा पुनर्विकास परियोजना का किया उद्घाटन
Amit Shah, (आज समाज), गुवाहाटी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूरे देश से हम घुसपैठियों को भगाएंगे। उन्होंने असम के सीएम हिमंत बिस्वा के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा ने बांग्लादेशी घुसपैठियों से एक लाख जमीन बीघा जमीन मुक्त करवा दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को असम के नौगांव में बटाद्रवा पुनर्विकास परियोजना का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने आगे कहा कि आज मैं गोपीनाथ बोरदोलोई जी को याद करना चाहता हूं। अगर वे नहीं होते, तो आज असम और पूरा नॉर्थ ईस्ट भारत का हिस्सा नहीं होता। शाह ने कहा कि गोपीनाथ ने ही जवाहरलाल नेहरू को असम को भारत में बनाए रखने के लिए मजबूर किया था।

पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा

केंद्र सरकार ने उग्रवादी संगठनों के साथ शांति समझौते किए हैं, जिनमें से 92% शर्र्तें पूरी की जा चुकी हैं। असम में शांति और विकास की स्थिति मजबूत हुई है। बटाद्रवा थान को नव-वैष्णव धर्म का केंद्र है। यह जगह असम की सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। परियोजना से पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

पूरे असम को घुसपैठियों से मुक्त करेंगे

असम में केंद्र सरकार के प्रयासों से शांति, विकास और सांस्कृतिक संरक्षण हो रहा है। गुवाहाटी में नई सुरक्षा व्यवस्था से शहर सुरक्षित बनेगा। एक बार फिर असम की जनता भाजपा को अपना समर्थन दे। हम पूरे असम को घुसपैठियों से मुक्त करेंगे। जो लोग घुसपैठियों को वोट बैंक मानते हैं, वे ऐसा कभी नहीं कर सकते। असम ने डॉ. मनमोहन सिंह जी को राज्यसभा भेजा, लेकिन वे केवल 7 बार ही असम आए, जिनमें से 2 बार तो केवल राज्यसभा का नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए आए थे।

227 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित श्रीमंत शंकरदेव आविर्भाव क्षेत्र का उद्घाटन किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बटाद्रवा थान में 227 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकसित श्रीमंत शंकरदेव आविर्भाव क्षेत्र का उद्घाटन किया। यह स्थान असम के महान वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की जन्मभूमि है। अमित शाह का पारंपरिक सत्त्रिया नृत्य और संगीत के साथ स्वागत किया गया।

  • TAGS
  • [post_tags]