US-Iran War Update : हम पूरी ताकत के साथ सटीक हमले कर रहे : हेगसेथ

0
203
US-Iran War Update (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले लगातार जारी हैं। रिपोर्ट के अनुसार अब तक तीन दिन के भीतर दोनों देशों ने मिलकर ईरान पर हजारों टारगेट को निशाना बनाया है।
US-Iran War Update (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले लगातार जारी हैं। रिपोर्ट के अनुसार अब तक तीन दिन के भीतर दोनों देशों ने मिलकर ईरान पर हजारों टारगेट को निशाना बनाया है।

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा, हम इसे किसी अंतहीन युद्ध में नहीं बदलने देंगे

US-Iran War Update (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले लगातार जारी हैं। रिपोर्ट के अनुसार अब तक तीन दिन के भीतर दोनों देशों ने मिलकर ईरान पर हजारों टारगेट को निशाना बनाया है। अमेरिका कई देशों के एयरबेस इस्तेमाल करते हुए ईरान पर हमले कर रहा है। हालांकि इन हमलों में ईरान में कितनी जनहानि हुई है अभी तक इसके कोई स्पष्ट आंकड़े सामने नहीं आए हैं लेकिन ईरान इस युद्ध में दोनों देशों के हमलों का जवाब दे रहा है और किसी तरह से दबाव में नहीं आ रहा।

इसी बीच इस युद्ध को लेकर अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई किसी अंतहीन युद्ध में नहीं बदलेगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मकसद ईरान की मिसाइलों, नौसेना और अन्य सुरक्षा ढांचे को नष्ट करना है। पेंटागन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हेगसेथ ने कहा, हम पूरी ताकत के साथ और बिना किसी हिचक के सटीक हमले कर रहे हैं।

कई दशक से चल रहे संघर्ष का स्थाई हल होगा

हेगसेथ ने इस सैन्य अभियान को तेहरान के साथ दशकों से चले टकराव का अंत बताया। उन्होंने कहा, हमने युद्ध शुरू नहीं किया, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में हम इसे खत्म कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, अमेरिकियों के खिलाफ उनका युद्ध अब उनके अयातुल्ला के खिलाफ हमारी जवाबी कार्रवाई बन गया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर कहा, राष्ट्रपति ट्रंप मुद्दे पर बहुत स्पष्ट हैं। ईरान जैसे कट्टर शासन को परमाणु हथियार नहीं मिलने चाहिए, जो कट्टर इस्लामी भ्रम में डूबे हुए हैं।

चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला इस युद्ध में कूदा

पश्चिम एशिया में संकट गहरा गया है। अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त सैन्य अभियान में शनिवार को ईरान पर हमले हुए, जिनमें सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई वरिष्ठ सैन्य कमांडर मारे गए। इसके बाद ईरान ने इस्राइल, खाड़ी देशों और पश्चिमी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले शुरू कर दिए हैं। लेबनान में स्थित चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला ने भी इस्राइल पर मिसाइल दाग कर संघर्ष का एक नया मोर्चा खोल दिया है। इसके जवाब में इस्राइली वायु सेना ने बेरूत के दक्षिणी इलाकों पर भारी हवाई हमले किए हैं। ईरान ने सऊदी अरब में रास तनूरा तेल रिफाइनरी पर भी ड्रोन से हमला किया है। इससे इस रिफाइनरी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह संघर्ष अब पूरे क्षेत्र में फैल गया है।

  • TAGS
  • [post_tags]