Assembly Election Counting Live : पांच राज्यों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू

0
665
Assembly Election Counting Live : पांच राज्यों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू
Assembly Election Counting Live : पांच राज्यों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू

आज बनेगी पांच राज्यों में नई सरकार, पश्चिम बंगाल में सुरक्षा के विशेष प्रबंध

Assembly Election Counting Live (आज समाज), नई दिल्ली : देश के पांच राज्यों में आज नई सरकार की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। पिछले दिनों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में हुए मतदान के बाद आज सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य शुरू हो चुका है। सभी राज्यों में ममतगणना केंद्रों के बाहर व अंदर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतगणना कार्य की वीडियोग्राफी की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण तरीके से चलेगा और दोपहर 12 बजे तक तस्वीर कुछ हद तक स्पष्ट हो जाएगी।

पश्चिम बंगाल पर सभी की नजर

वैसे तो लोकतंत्र में देश के हर हिस्से में हो रहे चुनाव का अपना महत्व होता है लेकिन पिछले दिनों हुए पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद सभी की नजरें पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम पर है। आज स्पष्ट हो जाएगा कि बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी पर अपना विश्वास एक बार फिर से जताया है या फिर उन्होंने भाजपा को पहली बार सत्ता में आने का मौका दिया है।

कल यह बोले थे मुख्य निर्वाचन अधिकारी

कल पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि (मतगणना के लिए) सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है। हमारे निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, मतगणना एजेंट और मतगणना पर्यवेक्षक सभी तैयार हैं। उन्हें कई बार प्रशिक्षण दिया गया है। कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी की कोई संभावना नहीं है। सब कुछ नियमों के अनुसार होगा। मतगणना केंद्रों पर सीएपीएफ की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं। मतगणना से पहले उन्होंने आगे कहा, हर जगह एक जैसी व्यवस्था है। कोई भी संवेदनशील या असंवेदनशील मतगणना केंद्र नहीं है। त्रिस्तरीय सुरक्षा है। सीएपीएफ के अलावा, सशस्त्र पुलिस और राज्य पुलिस भी तैनात हैं। सभी तरह की व्यवस्थाएं पूरी हैं। कोई समस्या नहीं है।

  • TAGS
  • [post_tags]