6 साल के बच्चे को होमवर्क की ऐसी सजा, चांटा लगते ही चली गई जान: Video

0
82

Teacher Slap 6 Year Old Boy Video Viral: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में छह साल के बच्चे की मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि होमवर्क पूरा नहीं करने पर स्कूल की शिक्षिका ने बच्चे को डंडे से पीटा, जिसके बाद वो कक्षा में ही बेहोश होकर गिर पड़ा. घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है.

लिटिल गार्डन स्कूल में सामने आया मामला

यह घटना विशाखापट्टनम के लिटिल गार्डन स्कूल से गुरुवार को सामने आई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, छह साल की प्रणय की स्कूल में तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा. परिजनों का आरोप है कि होमवर्क पूरा नहीं करने पर शिक्षिका ने उसकी पिटाई की थी. आंध्र प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताया है. शिक्षा विभाग ने कहा, “सरकार इस घटना को गंभीरता से ले रही है.”

ये रहा वीडियो- http://

होमवर्क को लेकर शिक्षक की पिटाई के बाद छह वर्षीय बच्चे की मौत

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में होमवर्क नहीं करने को लेकर कथित तौर पर शिक्षक द्वारा पीटे जाने के बाद छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में केस… pic.twitter.com/RBKpOTQyLK
— Veer Arjun (@VeerArjunDainik) August 20, 2026

जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

शिक्षा विभाग के अनुसार, घटना के तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले की प्रारंभिक जांच की और रिपोर्ट सौंपी. इसी रिपोर्ट के आधार पर तथ्यों की विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है.

कमेटी में विशाखापट्टनम के रीजनल जॉइंट डायरेक्टर (RJD), डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर (DEO) और रेवेन्यू डिविजनल ऑफिसर (RDO) शामिल हैं. कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे उचित कार्रवाई की जाएगी.

शिक्षकों के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

विभाग ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. शिक्षकों को छात्रों के साथ संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और मानवीय व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा. संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं.

सुबह बिल्कुल स्वस्थ था बच्चा

परिजनों के मुताबिक, प्रणय गुरुवार सुबह पूरी तरह स्वस्थ था. उसके पिता ने बताया कि करीब 8 बजे बच्चा खुद स्कूल जाने की जिद कर रहा था. परिवार ने शुरुआत में उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन परीक्षाएं नजदीक होने के कारण उसे स्कूल भेज दिया गया. पिता के अनुसार, घर से निकलते समय बच्चे को बुखार, बीमारी या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या की शिकायत नहीं थी. पिछली रात भी वह सामान्य रूप से खेल रहा था और सुबह खुशी-खुशी स्कूल गया था.

• TAGS
• [post_tags]