दोनों सीटों पर पिछड़े चन्नी, केजरीवाल का दावा सच Vidhan Sabha Election 2022

0
403
Vidhan Sabha Election 2022
Vidhan Sabha Election 2022

Vidhan Sabha Election 2022

आज समाज डिजिटल, अंबाला:
Vidhan Sabha Election 2022 : आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने चुनाव के दौरान दावा किया था कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपनी दोनों सीटों से हारेंगे। अब पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग फाइनल होने शुरू हो गए हैं तो केजरीवाल का यह दावा सच होता नजर आ रहा है। चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब सीट से पिछड़ गए हैं। दोनों सीटों पर आप उम्मीदवार ही मजबूत दिख रहे हैं।

Read Also : पंजाब चुनाव में परचम फहराने वाली आप क्या बनेगी राष्ट्रीय पार्टी Punjab Assembly Election 2022 Result

दोनों सीटों पर पिछड़ रहे चन्नी

भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर 1.12 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार चन्नी भदौड़ सीट पर करीब 20 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। उनके सामने आप नेता लभसिंह उगोके सीट पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, सीट पर शिरोमणी अकाली दल का बड़ा नाम सतनाम सिंह राही तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। अगर चन्नी यह सीट हारते हैं तो यह बड़ा उलटफेर साबित होगा। वहीं चमकौर साहिब सीट से चन्नी आप नेता चरणजीत सिंह से पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

केजरीवाल ने ये किया था दावा

सीएम केजरीवाल ने दावा किया था कि चन्नी दोनों सीटों पर हार जाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने ये दावा लिखित में किया था। उन्होंने कहा था कि जिस दिन नतीजे आएंगे पूरी बात स्पष्ट हो जाएगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दावा किया था कि सर्वेक्षण के अनुसार, चमकौर साहिब में, चन्नी को 35 प्रतिशत लोग पसंद करते हैं और 52 प्रतिशत लोगों ने आप को चुना है। उन्होंने कहा कि दूसरे निर्वाचन क्षेत्र भदौर में 48 प्रतिशत लोगों ने आप उम्मीदवार को पसंद किया, जबकि चन्नी को केवल 30 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है।

दावा: केवल मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहें चन्नी

केजरीवाल ने कहा कि चन्नी कांग्रेस का केवल मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहेंगे, क्योंकि जब वह दोनों सीटों से हार जाते हैं और विधायक नहीं हैं तो वह मुख्यमंत्री कैसे बनेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सत्ता के लिए कांग्रेसियों के बीच लगातार जारी संघर्ष के नतीजों का सामना कर रहा है और इसलिए लोग उन पर भरोसा नहीं करेंगे।

Vidhan Sabha Election 2022

Read Also : सुखबीर बादल जलालाबाद से 10 साल में तीसरा चुनाव हारे Punjab Vidhan Sabha Election 2022

Read Also : सिद्धू मूसेवाला को 43,921 वोटों से मिली हार Punjab Election Mansa Seat Result

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE