Punjab Road Accident : राजस्थान के श्रद्धालुओं का वाहन पंजाब में दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

0
73
Punjab Road Accident : राजस्थान के श्रद्धालुओं का वाहन पंजाब में दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत
Punjab Road Accident : राजस्थान के श्रद्धालुओं का वाहन पंजाब में दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

खड़े ट्रक में टकराया वाहन, अमरनाथ जा रहे थे बाड़मेर के श्रद्धालु

Punjab Road Accident (आज समाज), बठिंडा : पंजाब के बठिंडा में आज सुबह राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरा वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब उक्त श्रद्धालुओं का वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकराया गया। पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार हुए सभी लोग राजस्थान के बाडमेर एरिया से संबंधित हैं। प्राथमिक जानकारी और मिले दस्तावेजों से पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि ये सभी अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे थे।

सुबह चार से पांच बजे के बीच हुआ हादसा

यह भीषण सड़क हादसा बुधवार सुबह तड़के करीब चार-पांच बजे हुआ। एक खड़े ट्रक से टकराने के कारण गाड़ी में सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल यात्री को तत्काल प्रभाव से एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना संगत के पुलिस अधीक्षक जगदीप सिंह ने इस दर्दनाक हादसे की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि यात्रियों से भरी गाड़ी डबवाली बठिंडा हाईवे पर एक किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस अधीक्षक के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, यह दुर्घटना बुधवार तड़के चार से पांच बजे के बीच हुई है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

अभी तक नहीं हो पाई थी मृतकों की पहचान

पुलिस अधीक्षक जगदीप सिंह ने आगे जानकारी दी कि पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। घायलों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें : UP Road Accident : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार-बस की टक्कर, पांच की मौत