Donald Trump on Iran War : अमेरिका ने ईरानी प्रदर्शनकारियों के लिए हथियार भेजे : ट्रंप

0
303
Donald Trump on Iran War : अमेरिका ने ईरानी प्रदर्शनकारियों के लिए हथियार भेजे : ट्रंप
Donald Trump on Iran War : अमेरिका ने ईरानी प्रदर्शनकारियों के लिए हथियार भेजे : ट्रंप

कहा, हमने उन्हें कुर्दों के जरिए भेजा

Donald Trump on Iran War (आज समाज), वॉशिंगटन : ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के संयुक्त युद्ध का आज 38वां दिन है। इस दौरान जहां ईरान में अशांति का माहौल है वहीं ईरान द्वारा किए जा रहे हमलों से कई खाड़ी देश भी पस्त हैं। हालात यह हैं कि समूचा पश्चिम एशिया तनाव और युद्ध जैसे हालात से जूझ रहा है। दूसरी तरफ युद्ध लंबा खिंचने से अमेरिकी राष्टÑपति की परेशानी साफ दिखाई देने लगी है। ट्रंप ईरान को बार-बार चेतावनी दे रहे हैं लेकिर ईरान पर अमेरिका की चेतावनी का कोई असर नहीं हो रहा।

ईरान इजरायल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। इसी उग्र हालात के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा सामने आया है। उन्होंने खुलकर कहा कि अमेरिका ने ईरानी प्रदर्शनकारियों को हथियार भेजे, जो संभवत: कुर्दों के पास रह गए। ट्रंप ने यह बात एक न्यूज चैनल के संवाददाता को फोन पर बताई। एक महीने से जारी संघर्ष और कूटनीतिक असफलताओं के बीच ट्रंप का बयान ईरान पर अमेरिका की नई चेतावनी को उजागर करता है। इतना ही नहीं विशेषज्ञों का तो यह भी मानना है कि ट्रंप के इस नए दावे और ईरानी जलती आग के बीच विश्व को अब सैन्य और राजनीतिक भूकंप की तैयारी करनी होगी।

हथियारों संबंधी बयान में यह बोले ट्रंप

हथियारों संबंधी जानकारी के बारे में न्यूज संवाददाता को ट्रंप ने कहा कि हमने ईरानी प्रदर्शनकारियों को बहुत सारे हथियार भेजे। हमने उन्हें कुर्दों के जरिए भेजा, लेकिन मुझे लगता है कि कुर्दों ने उन्हें रख लिया। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरानी सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर हमला करके 45000 लोगों को मार डाला। दूसरी ओर अब ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को अमेरिका ईरान के बिजली घर और पुल आदि पर कार्रवाई करेगा। कुछ भी नहीं बचेगा! अगर स्ट्रेट आॅफ होर्मुज नहीं खोला तो नर्क में रहोगे बस देखो।

ट्रंप के बयान के बाद उठे सवाल

इसके अलावा, ट्रंप ने एक और इंटरव्यू में कहा कि अगर ईरान अमेरिका से समझौता नहीं करता और स्ट्रेट आॅफ होर्मुज नहीं खोलता, तो अमेरिका बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि अभी गहरी बातचीत चल रही है। समझौते की संभावना है, लेकिन अगर नहीं हुआ, तो मैं सब कुछ उड़ा दूंगा। यह बयान अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और कूटनीतिक कोशिशों के बीच आया है। दोनों देशों की तरफ से तेज भाषा और चेतावनी के बीच बातचीत अभी भी जारी है। हालांकि ईरान ने भी अमेरिका की किसी भी चेतावनी के सामने झुकने की बजाए अमेरिका को किसी भी कार्रवाई के गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

  • TAGS
  • [post_tags]