Iran-US Ceasefire : ईरान के खिलाफ अमेरिका का संघर्ष विराम अभी नहीं बढ़ा : लेविट

0
200
Iran-US Ceasefire : ईरान के खिलाफ अमेरिका का संघर्ष विराम अभी नहीं बढ़ा : लेविट
Iran-US Ceasefire : ईरान के खिलाफ अमेरिका का संघर्ष विराम अभी नहीं बढ़ा : लेविट

सात अप्रैल को घोषित संघर्ष विराम 21 को हो जाएगा खत्म

Iran-US Ceasefire (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से शुरू हुआ युद्ध विराम अभी जारी है। इस दौरान दोनों पक्षों ने आपसी बातचीत से सभी विवाद सुलझाने की कोशिश की लेकिन इसमें सफलता हासिल नहीं हो सकी। यह वार्ता पिछले दिनों पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई। आने वाले दिनों में क्या दोनों एक बार फिर से वार्ता करेंगे इसके बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन इस बीच अमेरिका ने बुधवार को कहा कि उसने ईरान के साथ अस्थाई संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने के लिए कोई औपचारिक अनुरोध नहीं किया है। सात अप्रैल को घोषित यह संघर्ष विराम अगले मंगलवार को समाप्त होने वाला है।

युद्ध विराम संबंधी समाचारों का किया खंडन

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, आज सुबह कुछ गलत खबरें आईं कि हमने संघर्ष विराम बढ़ाने के लिए औपचारिक अनुरोध किया है। यह इस समय सच नहीं है। हम इन वातार्ओं में पूरी तरह से जुड़े हुए हैं। आपने इस हफ्ते उपराष्ट्रपति (जेडी वेंस) और राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) से सुना है कि यह बातचीत परिणाम दे रही है और जारी है और अभी हम उसी स्थिति में हैं। हमें समझौता होने की उम्मीद नजर आ रही है। राष्ट्रपति ने कल अपने इंटरव्यू में भी इसका जिक्र किया था। ईरान के हित में है कि वह राष्ट्रपति (ट्रंप) की मांगों को माने। मेरा मानना है कि उन्होंने इन वातार्ओं में दूसरे पक्ष के सामने अपनी शर्तें स्पष्ट कर दी हैं। हम आगे देखेंगे कि बातचीत किस दिशा में जाती है।

दोनों के बीच अगली बैठक भी इस्लामाबाद में होगी

जब उनसे पूछा गया कि अगली शांति वार्ता कहां होगी, तो लेविट ने कहा, बहुत संभव है कि अगली बैठक वहीं होगी जहां पिछली बार हुई थी। पाकिस्तान इस बातचीत में एकमात्र मध्यस्थ है, जबकि दुनिया के कई देश मदद की पेशकश कर रहे हैं। राष्ट्रपति का मानना है कि इस संवाद को पाकिस्तान के माध्यम से ही आगे बढ़ाना अहम है और इसलिए यह प्रक्रिया जारी है।

ईरान अभी अपना रुख साफ नहीं कर रहा

इस बीच ईरानी समाचार एजेंसी तसनीम ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) के हवाले से कहा है कि ईरान अमेरिका के साथ अगले दौर की बातचीत पर अपना अंतिम फैसला पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल के साथ होने वाली बैठक के बाद लेगा। बताया गया है कि ईरान फिलहाल ‘वेट एंड वॉच’ की स्थिति में है। उसकी नजरें न केवल पाकिस्तान के साथ हो रही इस अहम मुलाकात पर हैं, बल्कि वह लेबनान में इस्राइल और अमेरिका के बीच संभावित युद्धविराम समझौते को भी बहुत गौर से देख रहा है।

  • TAGS
  • [post_tags]