Ukraine Attack on Russia : यूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन अटैक, चार की मौत

0
141
Ukraine Attack on Russia : यूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन अटैक, चार की मौत
Ukraine Attack on Russia : यूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन अटैक, चार की मौत

मृतकों में एक भारतीय भी शामिल, यूक्रेन के राष्टÑपति ने हमले को उचित बताया

Ukraine Attack on Russia (आज समाज), कीव/मॉस्को : यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे संघर्ष में यूक्रेन ने बीते दिन रूस पर एक साथ हजारों ड्रोन के माध्यम से हमला किया। बताया जा रहा है कि इस हमले के दौरान यूक्रेन ने रूसी रिफाइनरी को भी निशाना बनाया। रूसी अधिारियों द्वारा साझा की गई जानकारी में बताया गया है कि यूक्रेन के इस हमले में चार लोग मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए।

मृतकों में एक भारतीय भी शामिल है। इस हमले में भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि रूस में स्थित भारतीय दुतावास ने भी की है। दूतावास के मुताबिक 3 भारतीय घायल भी हैं। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला हाल के महीनों में मॉस्को पर हुए सबसे बड़े यूक्रेनी ड्रोन हमलों में से एक था। रातभर राजधानी और आसपास के इलाकों में एयर रेड सायरन बजते रहे, कई धमाके सुनाई दिए और अलग-अलग जगहों पर मलबा गिरा।

हमलों में इन जगहों पर हुई मौत

रूस के अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन हमले में मॉस्को में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि यूक्रेन सीमा से लगे बेलगोरोद इलाके में एक और व्यक्ति की जान गई। मॉस्को में कुल 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें तेल रिफाइनरी में काम करने वाले मजदूर भी शामिल हैं। कीव इंडिपेंडेंस की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन ने मॉस्को में सैन्य और ईंधन से जुड़े अहम ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें एंगस्ट्रेम प्लांट शामिल है, जो रूस की सेना के लिए सेमीकंडक्टर बनाता है। इसके अलावा मॉस्को आॅयल रिफाइनरी, सोलनेचनोगोर्स्क और वोलोडास्कोर्ये ईंधन स्टेशन को भी निशाना बनाया गया।

यूक्रेन ने क्रीमिया पर भी हमला किया

यूक्रेन ने दावा किया कि उसने रूसी कब्जे वाले क्रीमिया में भी हमला किया है। वहां बेलबेक एयरफील्ड पर एयर डिफेंस सिस्टम, एस-400 रडार सिस्टम का हैंगर, ड्रोन कंट्रोल सिस्टम, डेटा ट्रांसमिशन सेंटर और एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर को निशाना बनाया गया।

रूस हमारे नागरिकों को बना रहा था निशाना

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस पर इस हमले को जायज बताया है। उन्होंने कहा कि रूस लगातार यूक्रेन के आम नागरिकों को निशाना बना रहा है। इसलिए यह कार्रवाई की गई। यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसी रइव ने हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसने यह आॅपरेशन सेना के साथ मिलकर किया।