पुष्कर धामी, सतपाल महाराज हारे, उत्तराखंड में कौन बनेगा सीएम? UK Election Result 2022

0
426
UK Election Result 2022
UK Election Result 2022

UK Election Result 2022

आज समाज डिजिटल, देहरादून:
UK Election Result 2022 : उत्तराखंड चुनाव में इस बार जीत के साथ ही भाजपा यह मिथक तोड़ने जा रही है कि सत्तासीन पार्टी हमेशा हारती है। इसके साथ ही एक बड़ा संकट यह भी है कि पार्टी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के चेहरे पर चुनाव लड़ा। वे पहले राउंड की मतगणना के बाद से ही पिछड़ते हुए चुनाव हार गए। उत्तराखंड में कांग्रेस के चुनाव अभियान के प्रमुख हरीश रावत भी चुनाव हार गए।

एक कार्यकाल में तीसरे मुख्यमंत्री थे धामी

गुरुवार दोपहर 3:30 बजे की स्थिति देखें तो सीएम धामी अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा में वोटों की गिनती में 6500 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे थे और बड़ी खबर आई कि धामी चुनाव हार गए। कांग्रेस प्रत्याशी भुवनचंद कापड़ी यहां से जीत गए हैं। भाजपा ने उत्तराखंड के 5 साल के कार्यकाल के दौरान तीन मुख्यमंत्री दिए और तीसरे सीएम धामी थे, जिनके चेहरे को चुनाव प्रचार अभियान में पोस्टरों पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ धामी को ही जगह दी गई। मोदी समेत भाजपा के तमाम नेताओं ने प्रचार के मंचों से धामी को ही अगले सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट किया। अब वह चुनाव हार गए हैं, तो बीजेपी के सामने बड़ा संकट है।

अब क्या होगी इनकी रणनीति?

कुछ ही देर पहले चुनाव नतीजों के रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा था कि पुष्कर सिंह धामी ह्यधाकड़ बल्लेबाजह्ण साबित हुए, लेकिन उनका चुनाव हार जाना अब पार्टी के लिए संकट हो गया है। त्रिवेंद्र सिंह का कहना है कि पार्टी की प्रक्रिया है, जिसके तहत सीएम का चयन किया जाता है। उन्होंने कहा कि विधानमंडल अपना नेता चुनेगा और उसके बाद पार्टी हाईकमान सीएम के नाम पर मुहर लगाएगा। यह बात उन्होंने रुझानों के शुरुआती दौर में कही थी।

कांग्रेस के लिए भी यह बड़ा संकट

कुमाऊं की लालकुआं सीट से इस बार चुनाव मैदान में उतरे हरीश रावत को भाजपा के मोहन बिष्ट ने हरा दिया है। हरीश रावत कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रह चुके हैं और इस बार कांग्रेस के जीतने की स्थिति में सीएम पद पर उनकी दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही थी। कांग्रेस मतगणना के रुझानों के मुताबिक इस बार करीब 20 सीटें हासिल करती दिख रही है और ऐसे में हरीश रावत का हार जाना पार्टी के लिए बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

आप पर भी सवाल

आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड के चुनाव प्रचार के दौरान रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल को सीएम चेहरा घोषित किया, लेकिन उनका जीतना भी मुश्किल नजर आ रहा है। गंगोत्री सीट से प्रत्याशी कोठियाल रेस में नजर नहीं आ रहे। यहां पहले नंबर पर भाजपा के सुरेश चौहान हैं, जो कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण से 6000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी किसी भी सीट पर नहीं जीतती है, तो उसे कई सवालों के जवाब देने होंगे क्योंकि पार्टी ने उत्तराखंड में बड़ी घोषणाओं और रैलियों के दम पर हुंकार भरी थी।

UK Election Result 2022

Read Also : नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया त्यागपत्र Navjot Singh Sidhu Resigns

Read Also : जनता की आवाज-रब की आवाज, कांग्रेस ने स्वीकारी हार Punjab Assembly Election 2022 Results

Read Also : अबोहर से कांग्रेस के संदीप जाखड़ की जीत Abohar Punjab Assembly Election 2022 Result

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE