Most Beautiful Airports: दुनिया के सात सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में भारत के दो

0
234
Most Beautiful Airports: दुनिया के सात सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में भारत के दो
Most Beautiful Airports: दुनिया के सात सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में भारत के दो

नवी मुंबई और गुवाहाटी एयरपोर्ट ने सूची में बनाई जगह
Most Beautiful Airports, (आज समाज), नई दिल्ली: भारतीय विमानन क्षेत्र और बुनियादी ढांचे के लिहाज से एक बड़ी और गर्व करने वाली खबर आई है। पेरिस में यूनेस्को मुख्यालय द्वारा घोषित समकालीन वास्तुकला के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रिक्स वर्साय 2026 की सूची में भारत के दो हवाई अड्डों को दुनिया के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में शामिल किया गया है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस सूची में एयरपोर्ट्स का चयन सिर्फ उनकी बाहरी सुंदरता देखकर नहीं किया गया है। इसके लिए वास्तुकला में नयापन (नवाचार), यात्रियों को मिलने वाला शानदार अनुभव, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और स्थानीय संस्कृति की झलक जैसी कड़े मानकों को ध्यान में रखा गया है।

इन एयरपोर्ट्स को किया गया शामिल

सूची में इस भारत का नवी मुंबई और गुवाहाटी एयरपोर्ट शामिल है। इसके अलावा दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स की इस सूची में चीन के ग्वांगझोउ बाययुन इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल 3, जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट का टर्मिनल 3, कंबोडिया का टेको इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमेरिका के सैन डिएगो इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल 1, और अमेरिका का ही पिट्सबर्ग इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल है।

ये भी पढ़ें : PM Modi News : वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए होर्मुज का खुला रहना बेहद जरूरी : पीएम

  • TAGS
  • [post_tags]