Delhi earthquake Latest Update: दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड में कांपी धरती, पूरे उत्तर भारत में महसूस हुए झटके

0
92

Delhi earthquake Latest Update: उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार रात 10:23 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों (मेरठ और मुरादाबाद सहित) में भी महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही कुछ इलाकों में लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि, फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप के झटकों को लेकर लोगों में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

कहां था भूकंप का केंद्र?

दिल्ली-एनसीआर के साथ ही उत्तराखंड में भी झटके महसूस किए गए जहां तीव्रता 4.9 रही। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप रात 10:23 बजे आया। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के चमोली में 30.103°N अक्षांश और 79.561°E देशांतर पर जमीन से 13 किलोमीटर की गहराई में था।

क्यों आते हैं भूकंप?

भूकंप टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के कारण आते हैं, जो पृथ्वी की ऊपरी परत (क्रस्ट) बनाती हैं। ये प्लेटें लगातार हिलती रहती हैं और फॉल्ट लाइनों के सहारे एक-दूसरे से टकरा सकती हैं या एक-दूसरे के ऊपर से फिसल सकती हैं। इससे पैदा होने वाले घर्षण (रगड़) से अचानक ऊर्जा निकलती है, जिससे पृथ्वी की परत में भूकंपीय लहरें फैलती हैं और जमीन हिलने लगती है।

यह ध्यान देने वाली बात है कि देश की राजधानी भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है और देश के भूकंप-सक्रिय क्षेत्रों में ‘ज़ोन IV’ में आती है, जो दूसरी सबसे ज्यादा जोखिम वाली श्रेणी है। हाल के वर्षों में दिल्ली-एनसीआर में कई तीव्रता वाले भूकंप महसूस किए गए हैं। गौरतलब है कि US जियोलॉजिकल सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में दिल्ली में 5 से ज्यादा तीव्रता वाला कोई भूकंप दर्ज नहीं किया गया है।

  • TAGS
  • [post_tags]