
नॉमिनेशन भरने से पहले गुवाहाटी में निकाला रोड शो, बंगाल में आज ममता टीएमसी का मेनिफेस्टो घोषित कर सकती है
Assembly Elections, (आज समाज), दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई: पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की ओर से आईएएस और आईपीएस के ट्रांसफर के खिलाफ टीएमसी सांसद ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पक्षकार बनाया गया है। टीएमसी सांसद और वरिष्ठ वकील कल्याण बनर्जी ने मामले को चीफ जस्टिस सुजॉय पॉल की बेंच के सामने मेंशन कर जल्द सुनवाई की मांग की गई है।
याचिका में कहा गया है कि चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से सलाह किए बिना अधिकारियों के ट्रांसफर का फैसला लिया। इस पर सुनवाई अगले हफ्ते की शुरूआत में हो सकती है। उधर, असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को जालुकबारी सीट से नॉमिनेशन दाखिल किया। वे छंठी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे है। नॉमिनेशन से पहले उन्होंने रोड शो भी किया। इस दौरान उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा और बेटे नंदिल बिस्वा सरमा साथ मौजूद रहे। वहीं, बंगाल में आज ममता टीएमसी का मेनिफेस्टो घोषित कर सकती है।
88 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर चुकी भाजपा
बीजेपी ने असम चुनाव के लिए गुरुवार को 88 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। पार्टी ने कांग्रेस से आए प्रद्युत बोरदोलोई और भूपेन बोरा को भी टिकट दिया है।
केरल में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की
केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को 37 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले 17 मार्च को पार्टी ने 55 उम्मदीवारों के नाम की घोषणा की थी। 9 अप्रैल को होने वाले चुनावों में पार्टी ने अपने किसी भी सांसद को चुनाव मैदान में न उतारने का फैसला किया है।
विज्ञापन जारी करने से पहले लेना होगा एमसीएमसी का प्री-सर्टिफिकेशन
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और छह राज्यों में उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग ने अहम निर्देश जारी किया है। आयोग ने कहा है कि किसी भी राजनीतिक पार्टी, संगठन या उम्मीदवार को चुनाव से जुड़े विज्ञापन जारी करने से पहले टउटउ (मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी) से प्री-सर्टिफिकेशन लेना होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, यह व्यवस्था चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए लागू की गई है।
ये भी पढ़ें: स्थायी शांति केवल एकता, अनुशासन और धर्म मानने से मुमकिन

