Bus fire in Karnataka : आग का गोला बनी चलती बस, ड्राइवर की समझदारी से बची 36 जिंदगी

0
221
Bus fire in Karnataka : आग का गोला बनी चलती बस, ड्राइवर की समझदारी से बची 36 जिंदगी
Bus fire in Karnataka : आग का गोला बनी चलती बस, ड्राइवर की समझदारी से बची 36 जिंदगी

10 यात्रियों को आई मामूली चोट, सभी की जान खतरे से बाहर

Bus fire in Karnataka (आज समाज), बंगलुरू : कर्नाटक में आज सुबह सड़क पर जा रही सवारियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। हालांकि गनीमत यह रही की समय रहते चालक ने ब्रेक लगाकर बस को सड़क किनारे रोक दिया और यात्रियों से तुरंत बस से बाहर निकलने को कहा। चालक की चेतावनी सुनकर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सभी बस बाहर की तरफ दौड़े। कुछ ही समय में बस खाली हो गई। जिसके बाद बस ने आग के गोले का रूप धारण कर लिया और पूरी बस जलकर राख हो गई। इस हादसे में चालक की समझदारी से 36 लोगों की जान बच गई।

होसानगर से बंगलूरू जा रही थी बस

कर्नाटक में आज एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहां होसानगर से बंगलूरु जा रही एक निजी बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। जिस समय यह घटना हुई, बस में कुल 36 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के भी जान का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, बस से बाहर निकलने और अफरा-तफरी के बीच दस यात्री मामूली रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने बताया कि सभी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर रही है और आग लगने के असली कारणों का पता लगा रही है। शुरूआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि अगर ड्राइवर ने फुर्ती न दिखाई होती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस बस मालिक और ड्राइवर से पूछताछ कर रही है ताकि तकनीकी खामियों की जांच की जा सके।

ये भी पढ़ें : Budget Session 2026 : सदन में आज आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी वित्त मंत्री

  • TAGS
  • [post_tags]