51 Years of Emergency in the country : लोगों पर बरपाए कहर ने कांग्रेस की नींव हिलाई

0
332
51 Years of Emergency in the country : लोगों पर बरपाए कहर ने कांग्रेस की नींव हिलाई
51 Years of Emergency in the country : लोगों पर बरपाए कहर ने कांग्रेस की नींव हिलाई

आपातकाल के बाद 1977 में देश में बनी जनता पार्टी की सरकार

51 Years of Emergency in the country (आज समाज), नई दिल्ली: 25 जून 1975 की आधी रात को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर देश के तत्कालीन राष्टÑपति फखरुद्दीन अली अहमद ने आकाशवाणी के माध्यम से देश में आपातकाल की घोषणा कर दी। जिस समय यह घोषणा की गई उस समय देश के लोग गहरी नींद में सोए हुए थे।

सुबह जब लोग उठे तो उनकी जिंदगी बदल गई। इसे भारत के इतिहास का सबसे काला दौर माना जाता है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं। आपातकाल के दौरान कई लोगों को गिरफ्तार किया गया और जेल में डाल दिया गया। प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई, यानी सरकार की अनुमति के बिना कुछ भी छापने की इजाजत नहीं थी। लोगों के मौलिक अधिकारों को छीन लिया गया।

इंदिरा गांधी आपातकाल का यह कारण बताया

इंदिरा गांधी ने 26 जून 1975 को आकाशवाणी पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए आपातकाल लगाने के कारण बताए थे। उन्होंने कहा था कि देश में कुछ ऐसी ताकतें हैं जो अस्थिरता पैदा कर रही हैं और सरकार को अपने फैसले लेने में बाधा डाल रही हैं।” उन्होंने आपातकाल को देश की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया था। उन्होंने कहा था कि कुछ ताकतें देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, विपक्षी दलों और कई लोगों ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया।

आपातकाल के बाद कांग्रेस की करारी हार

आपातकाल के बाद हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी हार गई। जनता पार्टी की सरकार बनी। इस सरकार ने आपातकाल के दौरान हुई ज्यादतियों की जांच के लिए एक आयोग बनाया। आपातकाल भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण और विवादास्पद दौर था। इसने देश की राजनीति और समाज पर गहरा प्रभाव डाला।

18 जनवरी 1977 को हुई चुनाव की घोषणा

इंदिरा गांधी ने 18 जनवरी 1977 को एक बार फिर से अहम घोषणा करते हुए नए सिरे से देश में चुनाव कराने का ऐलान कर दिया। इस दौरान उन्होंने सभी राजनीतिक कैदियों को रिहा कर दिया। इसके दो दिन बाद यानी 20 जनवरी 1977 को लोकसभा को भंग कर दिया गया। यह लोकसभा पांच साल और 10 महीने तक कार्यशील रही। इसके बाद हुए चुनाव में इंदिरा गांधी और उनके बेटे संजय गांधी लोकसभा चुनाव हार गए। इसके साथ ही देश में बहुमत की सरकार बन गई और 21 मार्च 1977 को आपातकाल आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया। 24 मार्च 1977 को मोरारजी देसाई ने जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला।

ये भी पढ़ें : Emergency in the country : 51 साल पहले आधी रात को आया भारतीय राजनीति पर सबसे बड़ा संकट

  • TAGS
  • [post_tags]