Punjab Farmers Protest: दिल्ली कूच के लिए रवाना किसानों के जत्थे को वापस बुलाया

0
831
Punjab Farmers Protest: दिल्ली कूच के लिए रवाना किसानों के जत्थे को वापस बुलाया
Punjab Farmers Protest: दिल्ली कूच के लिए रवाना किसानों के जत्थे को वापस बुलाया

शंभू बार्डर से रवाना हुए किसानों के जत्थे पर हरियाणा पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोल, वाटर कैनन का भी किया प्रयोग, 10 किसान हुए घायल
Punjab Farmers Protest (आज समाज) पटियाला: तीसरी बार दिल्ली कूच के लिए रवाना हुए पंजाब के 101 किसानों के जत्थे को पुलिस ने हरियाणा में एंट्री नहीं दी। पहले पुलिस ने किसानों को बातचीत के जरिए वापस जाने के लिए समझाया। लेकिन जब किसान दिल्ली कूच पर अडेÞ रहे और उन्होंने बैरिकेड को तोड़ने का प्रयास किया तो हरियाणा पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे।

पुलिस ने किसानों को खदेड़ने के लिए वाटर कैनन का भी प्रयोग किया। पुलिस की इस कार्रवाई में 10 किसान घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। दो घंटे तक चले संघर्ष के बाद किसानों के जत्थे को वापस मोर्च पर बुला लिया गया। इससे पहले भी किसान दो बार दिल्ली कूच की कोशिश कर चुके है।

बातचीत के लिए नहीं आए किसान

हरियाणा पुलिस कह रही है कि प्रदर्शन करने वाले किसान नहीं है। किसानों को हमारे अफसरों ने बातचीत के लिए बुलाया था, तब वे नही आए। पुलिस ने किसानों से कहा कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण नहीं हैं। किसानों ने पुल को दोनों तरफ से घेर रखा है। वहीं किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हम चाहते हैं कि देशभर के किसान अपनी आवाज उठाएं, अगर वो ऐसा करेंगे तो आंसू गैस समेत ये सारी चीजें बंद कर दी जाएंगी और हमें दिल्ली जाने दिया जाएगा। हमारी मांगें पूरी की जाएंगी। 100 लोगों का पैदल चलना देश के लिए खतरनाक कैसे हो सकता है?

ये भी पढ़ें : अंबाला के 12 गांवों में इंटरनेट बंद

  • TAGS
  • [post_tags]