All Party Meeting: केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक 35 से ज्यादा पार्टियों के सांसद हुए शामिल

0
310
All Party Meeting: केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक 35 से ज्यादा पार्टियों के सांसद हुए शामिल
All Party Meeting: केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक 35 से ज्यादा पार्टियों के सांसद हुए शामिल

28 जनवरी से शुरू होगा सेशन बजट सत्र, सरकार का कानून पर चर्चा से इनकार
All Party Meeting, (आज समाज), नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र 28 जनवरी यानी की कल से शुरू होगा। इस दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। 1 फरवरी को रविवार के दिन बजट पेश किया जाएगा। बजट सत्र से पहले सरकार ने विधायी और अन्य एजेंडों पर चर्चा करने के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में 35 से ज्यादा पार्टियों के सांसद शामिल हुए। इस दौरान बजट सत्र को सकारात्मक और सुचारू रूप से चलाने को लेकर चर्चा हुई।

राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सरकार शेयर करती अपना एजेंडा

आॅल पार्टी मीटिंग के बाद किरेन रिजिजू ने विपक्ष के विधायी एजेंडा शेयर नहीं करने के आरोप पर कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सरकार अपना एजेंडा शेयर करती है। विपक्ष को बोलने की आजादी है, लेकिन सुनना भी जरूरी है। उन्होंने मनरेगा की जगह लाए गए श्इ-ॠ फअट-ॠ कानून पर चर्चा की मांग खारिज कर दी।

बजट सत्र के दौरान इन बिलों पर हो सकती है चर्चा

लोकसभा में 9 विधेयक लंबित हैं, जिनमें विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025, प्रतिभूति बाजार संहिता 2025 और संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024 शामिल हैं। इन विधेयकों की वर्तमान में संसदीय स्थायी या प्रवर समितियां जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : India-EU Trade Agreement: भारत-ईयू ने बहुप्रतीक्षित एफटीए को अंतिम रूप दिया, यह ऐतिहासिक पल : उसुर्ला वॉन डेर लेयेन

  • TAGS
  • [post_tags]