PM Modi News : दुनिया में तकनीक का परिदृश्य बदल रहा : मोदी

0
560
PM Modi News : दुनिया में तकनीक का परिदृश्य बदल रहा : मोदी
PM Modi News : दुनिया में तकनीक का परिदृश्य बदल रहा : मोदी

कहा, हम दुनिया के डाटा को भारत में रखे जाने का निमंत्रण दे रहे हैं

PM Modi News (आज समाज), नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से आधुनिक समय को तकनीक का दौर बताते हुए इसमें लगातार बदलाव को स्वीकार किया है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में तकनीक का परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। अब केवल डिजिटल अपनाना ही काफी नहीं है, बल्कि डिजिटल नेतृत्व जरूरी है। आज क्षमता बढ़ाकर हम भारतीय एआई इकोसिस्टम की नींव रख रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय और भारतीय कंपनियों ने निवेश की घोषणाएं की हैं। बजट के टैक्स इंसेंटिव निवेश को तेज करेंगे, लागत घटाएंगे और भारत को डाटा इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाएंगे। इसका परिणाम भी युवाओं के लिए बड़ी संख्या में रोजगार के रूप में सामने आएगा। हम दुनिया के डाटा को भारत में रहने का निमंत्रण दे रहे हैं। जैसे यूपीआई के जरिये हमने डिजिटल पेमेंट में नेतृत्व दिखाया, वैसे ही अगली लहर डाटा और एआई की है।

डाटा सुरक्षा के लिए हम कानून लेकर आए

रविवार को दिए गए एक साक्षात्कार में पीएम मोदी ने कहा, डाटा सुरक्षा के लिए डिजिटल निजी डाटा संरक्षण कानून लाया गया। दक्षता के लिहाज से भारतीय युवाओं की पहचान दुनिया में पहले से मजबूत है। अब जरूरत है उस बुनियादी ढांचे की जो एआई को चलाता है और वो है डाटा सेंटर। एआई को कंप्यूटिंग पावर और डाटा इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए।

हमने उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

केंद्रीय बजट के बारे में पीएम ने कहा, खर्च ऐसा होना चाहिए जिससे उत्पादकता बढ़े और यह हमारी सरकार की प्रमुख विशेषता रही है। ज्यादा पूंजीगत व्यय, बुनियादी ढांचे और पूंजी निवेश पर हमारे फोकस को दिखाता है जो दीर्घकालिक विकास के मजबूत चालक हैं। वित्त वर्ष 2027 के बजट में पूंजीगत व्यय को 12.2 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ा दिया गया है, जो 2013 की तुलना में पांच गुना अधिक है।

यह अल्पकालिक लोकलुभावनवाद के बजाय उत्पादकता, रोजगार और भविष्य की आर्थिक क्षमता सृजित करने वाली संपत्तियों में निवेश करने के एक सचेत रणनीतिक निर्णय को दशार्ता है। इससे पता चलता है कि हमारा ध्यान लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने, युवाओं के लिए रोजगार सृजित करने और विकसित भारत की दिशा में राष्ट्र की प्रगति को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है।

  • TAGS
  • [post_tags]