स्टील मैन आफ इंडिया व टाटा स्टील के पूर्व एमडी जमशेद जे ईरानी का निधन, व्यापार जगत में शोक की लहर

0
664
Tata Steel Former MD Jamshed J Irani

आज समाज डिजिटल, Tata Steel Former MD Jamshed J Irani : स्टील मैन आफ इंडिया के नाम से मशहूर टाटा स्टील के पूर्व एमडी जमशेद जे ईरानी का सोमवार रात निधन हो गया है। वे 86 वर्ष के थे। उन्होंने देर रात जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। जमशेद जे ईरानी के परिवार में पत्नी डेजी और उनके तीन बच्चे हैं।

डॉ. ईरानी के निधन से लौहनगरी सहित पूरे व्यापार जगत में शोक की लहर है। उनके निधन की सूचना पाते ही टाटा स्टील के मेडिकल सर्विसेज के महाप्रबंधक डॉ सुधीर राय, आरएमओ रिंकू भार्गव समेत अन्य वरीय अधिकारी टीएमएच पहुंचे। इसके बाद देर रात तक यहां कंपनी के अधिकारियों के आने का सिलसिला जारी रहा।

टाटा स्टील ने किया ट्वीट

स्टील जगत की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील ने अपने पूर्व एमडी को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, भारत के स्टील मैन के नाम से मशहूर पद्म भूषण डॉ. जमशेद जे ईरानी के निधन पर हमें गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति टाटा स्टील की गहरी संवेदना है।

क्यों कहते थे स्टील मैन आफ इंडिया

डॉ. जमशेद ईरानी ने टाटा स्टील को नई बुलंदियों तक पहुंचाया। उन्हें पद्म भूषण सम्मान भी मिल चुका है। डॉ जमशेद जे ईरानी 4 दशकों से भी अधिक समय से टाटा स्टील से जुड़े रहे। वे जून 2011 में टाटा स्टील के बोर्ड से रिटायर हुए थे। स्टील सेक्टर में व्यापक योगदान के लिए इन्हें भारत का स्टील मैन भी कहा जाता है। 4 दशकों तक टाटा स्टील में अपने सेवाएं देने के बाद वे जून 2011 में टाटा स्टील के बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए थे।

1968 में भारत लौटे थे ईरानी

ईरानी ने 1963 में ब्रिटिश आयरन एंड स्टील रिसर्च एसोसिएशन, शेफील्ड में एक वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के रूप में अपना करियर शुरू किया था। उसके बाद वे, 1968 में भारत लौटने पर, निदेशक (आर एंड डी) के सहायक के रूप में 1979 में टाटा स्टील में शामिल हो गए थे और उन्हें 1985 में महाप्रबंधक और अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके बाद 1992 में वे प्रबंध निदेशक बने, इस पद पर वे जुलाई 2001 तक रहे।

ये भी पढ़ें : आम लोगों को राहत नहीं, कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपए सस्ता

ये भी पढ़ें : कल 1 नवम्बर से हो रहे ये बड़े बदलाव, पछताने से पहले जान लीजिए

ये भी पढ़ें : नवम्बर में ये 5G स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक सारी जानकारी

ये भी पढ़ें : Morbi Bridge Collapse : 143 साल पुराना मोरबी पुल, 143 से ज्यादा मौतें, कितनी लापरवाहियां, कितने गुनाहगार, आगे क्या होगा

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE