Supreme Court: भ्रष्टाचार कानून पर सुप्रीम कोर्ट के जजों की राय अलग-अलग, सीजेआई के पास भेजा मामला

0
233
Supreme Court: भ्रष्टाचार कानून पर सुप्रीम कोर्ट के जजों की राय अलग-अलग, सीजेआई के पास भेजा मामला
Supreme Court: भ्रष्टाचार कानून पर सुप्रीम कोर्ट के जजों की राय अलग-अलग, सीजेआई के पास भेजा मामला

जस्टिस नागरत्ना बोलीं- धारा 17ए असंवैधानिक, जस्टिस विश्वनाथन बोले- प्रावधान खत्म करना नहाने के पानी के साथ बच्चा फेंकने जैसा
Supreme Court, (आज समाज), नई दिल्ली: भ्रष्टाचार के मामलों में सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ जांच से पहले परमिशन लेने की अनिर्वायता के मामले को लेकर दायर याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस नागरत्ना और जस्टिस विश्वनाथन की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की, लेकिन दोनों की जजों ने इस पर स्प्लिट वर्डिक्ट (बंटा हुआ फैसला) सुनाया।

जस्टिस नागरत्ना और जस्टिस विश्वनाथन की बेंच ने मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17ए की संवैधानिक वैधता से जुड़ा है। इसमें किसी भी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ जांच करने से पहले सरकार की परमिशन लेना जरूरी है। इसी को लेकर विवाद है।

इस प्रावधान को खत्म करना और इसका इलाज बीमारी से भी ज्यादा नुकसानदेह साबित होगा

सुनवाई में जस्टिस नागरत्ना ने कहा- धारा 17ए असंवैधानिक है। किसी भी जांच के लिए पहले परमिशन लेना जरूरी नहीं। वहीं, जस्टिस विश्वानाथन ने कहा- धारा 17ए संवैधानिक रूप से वैध है। इस प्रावधान को खत्म करने मतलब नहाने के पानी के साथ बच्चे को फेंकने जैसा होगा। जस्टिस विश्वनाथन ने यह भी कहा कि उन्होंने कहा कि इस प्रावधान को खत्म करना और इसका इलाज बीमारी से भी ज्यादा नुकसानदेह साबित होगा। बशर्ते जांच की मंजूरी लोकपाल या राज्य लोकायुक्त के जरिए तय की जाए।

बड़ी बेंच गठित करेंगे सीजेआई

जस्टिस नागरत्ना और जस्टिस विश्वनाथन की अलग-अलग राय के चलते अब मामला सीजेआई सूर्यकांत के पास भेजा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि चीफ जस्टिस इस मुद्दे पर सुनवाई के लिए बड़ी बेंच गठित करेंगे, जो अंतिम फैसला देगी।

भ्रष्टाचार विरोधी कानून को कमजोर करता है यह प्रावधान

दरअसल एनजीओ सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन एनजीओ ने जनहित याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता की ओर से प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट ने दलील दी कि यह प्रावधान भ्रष्टाचार विरोधी कानून को कमजोर करता है, क्योंकि सरकार से अक्सर जांच की मंजूरी नहीं मिलती। वहीं केंद्र सरकार की ओर से तुषार मेहता ने पक्ष रखा था।

ये भी पढ़ें: कुत्ते के काटने पर भारी मुआवजा तय होगा: सुप्रीम कोर्ट

  • TAGS
  • [post_tags]