Stock Market Closed 8th March 2022 जबरदस्त तेजी के साथ सेंसेक्स 53 हजार और निफ्टी 16,000 के पार बंद

0
535
Stock Market Closed 8th March 2022
Stock Market Closed 8th March 2022

Stock Market Closed 8th March 2022

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली : 

Sensex Nifty Closed On Green Mark शेयर बाजार में दोपहर को कारोबार के आखिरी घंटे में तेजी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 581 पॉइंट्स बढ़ौतरी कर 53,424 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 150 अंकों की बढ़त हासिल कर 16,013 पर बंद हुआ। बता दें कि मंगलवार को शेयर बाजार बीते दिनों की गिरावट से थोड़ा उभरा। लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत के बाद अंत में बाजार के दोनों सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए। stock-market-closed-8-march-2022

421 अंक नीचे खुला था बाजार

बता दें कि आज सेंसेक्स 421 अंक नीचे 52,430 पर खुला था। इसने 53,484 का ऊपरी और 52,260 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 24 बढ़त में रहे और 6 में गिरावट रही। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स की बात करें तो इनमें रिलायंस, एसबीआई, पावरग्रिड, टाइटन, नेस्ले और टाटा स्टील रहे।

ये शेयर्स जिसमें तेजी रही

एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक, विप्रो, डॉ. रेड्‌डी, NTPC और इंफोसिस के शेयर्स 2-2% से ज्यादा बढ़े। बजाज फाइनेंस, HDFC बैंक, ICICI बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, HDFC, एयरटेल, ITC, बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक और मारुति में भी तेजी रही।

Stock Market Closed 8th March 2022

Also Read : Budget Is Anti Women-Laborers-And Farmers महिला, मजदूर और किसान विरोधी है बजट: प्रो. राय

Also Read : Woman Is Now Empowered अब सशक्त हो चुकी है नारी : हिमांशु सिंह

SHARE