Venezuela Earthquake Live Update : भूकंप से काफी संख्या में मौत हुई : राष्ट्रपति

0
157
Venezuela Earthquake Live Update : भूकंप से काफी संख्या में मौत हुई : राष्ट्रपति
Venezuela Earthquake Live Update : भूकंप से काफी संख्या में मौत हुई : राष्ट्रपति

वेनेजुएला में भूकंप से हजारों लोगों के मरने की आशंका, पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- हम हर संभव मदद को तैयार

Venezuela Earthquake Live Update (आज समाज) काराकस : वेनेजुएला में आज आए दो शक्तिशाली भूकंप ने वहां के ढांचे को पूरी तरह से हिला दिया है। हर तरफ इमारतों का मलबा दिखाई दे रहा है और सहायता टीमें लोगों की मदद में जुटी हुई हैं। वहीं इस महा विनाशकारी कुदरती आपदा के सामने बचाव कार्य नाकाफी प्रतीत हो रहे हैं। इसी बीच वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने भूकंप के बाद तबाही के मद्देनजर देश को संबोधित भी किया।

उन्होंने देशवासियों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि प्रभावित इलाकों में सरकार और संबंधित राहत और बचाव कार्य एजेंसियां हरसंभव मदद मुहैया करा रही हैं। वेनेजुएला में भूकंप के बाद आधिकारिक जानकारी सामने आई है। देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने कहा है कि अब तक 32 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। राहत और बचाव कार्य में लगी एजेंसियों के मुताबिक 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं। रात के अंधेरे के कारण रेस्क्यू आॅपरेशन में चुनौतियां सामने आ रही हैं।

आपदा की घड़ी में हम पीड़ितों के साथ : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला में आए भूकंप और उससे हुई तबाही पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने इस आपदा को लेकर अपनी संवेदनाएं साझा की हैं। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘वेनेजुएला में आए भूकंप से हुई तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है। भारत के लोगों की ओर से, मैं वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के प्रति, और खासकर उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।

हम हर तरह की मदद को तैयार : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में आए दो बड़े भूकंपों पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के महान लोगों पर आए ये दोनों भूकंप बहुत बड़े स्तर के थे। और इसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। अमेरिका मदद के लिए पूरी तरह तैयार और इच्छुक है। मैंने अपनी सरकार की सभी एजेंसियों को तेजी से कार्रवाई करने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें : Emergency in the country : 51 साल पहले आधी रात को आया भारतीय राजनीति पर सबसे बड़ा संकट

  • TAGS
  • [post_tags]