Sharad Pawar: शरद पवार ने पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की

0
751
Sharad Pawar: शरद पवार ने पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की
Sharad Pawar: शरद पवार ने पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की

कहा- राष्ट्रीय हित के मामलों में सभी दलों को निर्णय प्रक्रिया में शामिल करना जरूरी
Sharad Pawar, (आज समाज), नई दिल्ली: एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने पश्चिम एशिया संकट पर पीएम नरेंद्र मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की। पवार ने एक्स पर लिखा- पीएम मोदी ने जनता से सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल कम खर्च करने की अपील की है। इससे अर्थव्यवस्था पर लंबे समय तक असर पड़ सकता है। इन घोषणाओं से आम लोगों और कारोबारियों में बेचैनी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित के मामलों में सभी दलों को निर्णय प्रक्रिया में शामिल करना जरूरी है।

दरअसल, पीएम मोदी ने लगातार दो दिन लोगों से ईंधन और संसाधनों का कम इस्तेमाल करने की अपील की। हालांकि, इस बीच पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि देश में तेल और गैस की कोई कमी नहीं है। भारत के पास 69 दिन का कच्चे तेल और 45 दिन का एलपीजी स्टॉक है। ज्वेलरी काउंसिल का कहना है कि पीएम को उनसे बात करनी चाहिए थी। पीएम की अपील से उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा।

देश को अर्थव्यवस्था की स्थिति बताएं पीएम: केजरीवाल

आप नेता और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी की अपील पर कहा कि देश हैरान है। प्रधानमंत्री को अर्थव्यवस्था की स्थिति पर साफ जानकारी देनी चाहिए।

देश की अर्थव्यवस्था की मौजूदा हालत क्या है, आगे क्या होने वाला है? ईरान-अमेरिका युद्ध का असर दुनिया पर है, फिर दूसरे देशों की तरह भारत में ऐसी अपील क्यों की गई? पूरा बोझ सिर्फ मिडिल क्लास पर क्यों डाला जा रहा है, सरकार पहले खुद त्याग क्यों नहीं करती?

ये भी पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष बनते ही फिर उदयनिधि स्टालिन के बिगड़े बोल, कहा-असनातन धर्म को खत्म किया जाना चाहिए, यह लोगों को बांटता है

  • TAGS
  • [post_tags]