व्हाइट हाउस में अमेरिकी विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद डेनमार्क विदेश मंत्री का बड़ा बयान
US-Greenland Conflict (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड पर कब्जा करने संबंधी बयानों और वहां पर उपजे हालात के बीच बुधवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी, डेनमार्क और ग्रीनलैंड के नेताओं की अहम बैठक हुई। बैठक के बाद डेनमार्क की विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने पत्रकारों से कहा, ‘हमारे विचार में समूह को अमेरिकी सुरक्षा चिंताओं को दूर करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, साथ ही डेनमार्क साम्राज्य की सीमा रेखाओं का भी सम्मान करना चाहिए।’ इस बैठक में ग्रीनलैंड के विदेश मंत्री ने भी हिस्सा लिया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डेनमार्क के हिस्से पर कब्जा करना चाह रहे
शीर्ष डेनिश अधिकारी ने बुधवार को कहा कि वॉशिंगटन में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ हुई बातचीत के बाद भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ग्रीनलैंड को लेकर ‘मौलिक असहमति’ बनी हुई है। हालांकि, दोनों पक्ष मतभेदों को दूर करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए एक कार्य समूह बनाने पर सहमत हुए, क्योंकि ट्रंप लगातार डेनमार्क के आर्कटिक क्षेत्र ग्रीनलैंड पर अमेरिका के कब्जे की मांग कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप यह तर्क देने की कोशिश कर रहे हैं कि नाटो को दुनिया के सबसे बड़े द्वीप को हासिल करने में अमेरिका की मदद करनी चाहिए और उनका कहना है कि अमेरिकी नियंत्रण के अलावा कुछ भी अस्वीकार्य है।
डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दोहराई कब्जे की बात
बता दें कि जब तीनों देशों के विदेश मंत्री व्हाइट हाउस में बैठक के लिए पहुंचने वाले थे तो उसी दौरान अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी बात दोहराई। बैठक से कुछ घंटे पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया साइट पर ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका को राष्ट्रीय सुरक्षा के उद्देश्य से ग्रीनलैंड की जरूरत है। दूसरी तरफ डेनमार्क ने आर्कटिक और उत्तरी अटलांटिक में देश की सैन्य उपस्थिति बढ़ाने की योजना की घोषणा की है, क्योंकि ट्रंप बार-बार यह दावा करके विशाल क्षेत्र पर अमेरिकी कब्जे के अपने आह्वान को सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं कि चीन और रूस की ग्रीनलैंड पर अपनी नजरें हैं।
ये भी पढ़ें : Weather Update Today : भीषण ठंड की चपेट में उत्तर भारत के मैदानी हिस्से


