TMC Crisis Update: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पर जुटे टीएमसी के बागी सांसद

0
123
TMC Crisis Update: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पर जुटे टीएमसी के बागी सांसद
TMC Crisis Update: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पर जुटे टीएमसी के बागी सांसद

कल लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलेंगे
TMC Crisis Update, (आज समाज), कोलकाता/नई दिल्ली: टीएमसी बागी गुट के सांसद केंद्रीय मंत्री और बंगाल में भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव के घर पर बैठक कर रहे हैं। बैठक में सांसद सायोनी घोष और प्रसून बनर्जी समेत कई टीएमसी सांसद पहुंचे हैं। यहां भाजपा सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद हैं। कल यानी की सोमवार को टीएमसी के बागी सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलेंगे।

बागी गुट की सांसद काकोली घोष का दावा है कि उनके पास अब 22 सांसदों का समर्थन है। पहले काकोली ने 20 सांसदों के समर्थन का दावा किया था। इसके बाद 19 सांसदों के साइन वाला एक लेटर भी सामने आया था। आपको बता दें कि टीएमसी के कुल 28 लोकसभा सांसद हैं। इसके अलावा 13 राज्यसभा सांसदों में से 4 ने इस्तीफा दे दिया और पार्टी भी छोड़ दी है।

सायोनी ने कहा, सही समय आने पर ही बोलूंगी

दिल्ली पहुंचते ही सायोनी ने कहा, मैं अभी कुछ नहीं कहूंगी। सही समय आने पर ही बोलूंगी। ममता ने सायोनी और माला को पार्टी के पदों से हटा दिया है। सायोनी पार्टी की यूथ विंग की अध्यक्ष थीं। बागी सांसद जगदीश बसुनिया ने बताया कि हमारा गुट सोमवार को लोकसभा स्पीकर से मिलेगा।

काकोली घोष दस्तीदार के बेटे बैद्यनाथ ने ममता, महुआ मोइत्रा, कल्याण बनर्जी को लीगल नोटिस भेजा। उन्होंने कहा कि उन्होंने बारासात विधानसभा सीट से अपने लिए या मां के लिए कभी टिकट नहीं मांगा था।

ये भी पढ़ें: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मिल पीएम मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]