Sanjay Raut: राउत बोले-10 मिनट में मुंबई बंद करा सकता हैं ठाकरे परिवार, फडणवीस का जवाब- उनमें अब ताकत नहीं

0
285
sanjay raut and devendra fadnavis
sanjay raut and devendra fadnavis

कहा- जब बाल ठाकरे जीवित थे, तब ऐसा संभव था
Sanjay Raut,(आज समाज), मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दावा किया कि ठाकरे परिवार आज भी 10 मिनट में मुंबई बंद कर सकता है। ठाकरे परिवार को महाराष्ट्र की राजनीति से कभी मिटाया नहीं जा सकता। उन्होंने यह बात रविवार को एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कही। राउत ने कहा, ठाकरे परिवार महाराष्ट्र के सबसे ताकतवर परिवारों में से एक है।

चुनाव में हार मिलने के बाद भी ठाकरे परिवार की पकड़ राज्य की राजनीति पर बनी हुई है और उनकी ताकत अब भी खत्म नहीं हुई है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राउत के बयान को खोखली धमकी बताया। उन्होंने कहा कि जब बाल ठाकरे जीवित थे, तब ऐसा संभव था, लेकिन अब यह ताकत नहीं रही।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को कुछ मुद्दों पर समझौता करना होगा

संजय राउत का बयान ऐसे समय आया है, जब 20 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे एक साथ आए हैं। यह सुलह आगामी बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव से पहले हुई है। इसके अलावा राउत ने कहा कि गठबंधन के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को कुछ मुद्दों पर समझौता करना होगा।

धर्म और जाति के नाम पर लोगों को गुमराह करना चाहती है बीजेपी

वहीं 9 जनवरी को नासिक एक जनसभा में उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी के हिंदुत्व के प्रति समर्पण पर सवाल उठाया था। दागी नेताओं को शामिल करने पर कहा कि वह इतनी बेशर्म हो गई है कि वह राक्षस राजा रावण को भी अपने साथ मिला सकती है। वहीं राज ने आरोप लगाया था कि बीजेपी धर्म और जाति के नाम पर लोगों को गुमराह करना चाहती है। आप हमें सत्ता सौंपें और देखें, हम शहर को पहले जैसा बना देंगे।

ये भी पढ़ें: सोमनाथ को तोड़ने वाले इतिहास के पन्नों में सिमटे: पीएम मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]