Weather Update : कल से फिर उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट

0
339
Weather Update : कल से फिर उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट
Weather Update : कल से फिर उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानों को किया ठंडा

Weather Update (आज समाज), नई दिल्ली : उत्तर भारत में मौसम लगातार प्रवर्तनशील बना हुआ है। एक तरफ जहां पहाड़ों में बर्फबारी का दौर जारी है वहीं पहाड़ों से आ रहीं ठंडी हवाएं मैदानी राज्यों में ठंड को बढ़ा रहीं हैं। इसके चलते जहां तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं कोहरा भी गहरा गया है। सोमवार को भी उत्तरी भारत के ज्यादात्तर राज्यों में घना कोहरा छाया रहा।

जिससे दृश्यता कम रही और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं संभावना जताई जा रही है कि मंगलवार 27 जनवरी को दिल्ली एनसीआर सहित समस्त उत्तर भारत में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। हालांकि यह बारिश हल्की होगी और इस बार हवाएं भी तेज गति से नहीं चलेंगी।

आज से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से उत्तर-पश्चिम भारत में 30 जनवरी तक तेज शीतलहर चलेगी। जम्मू-कश्मीर में पीर पंजाल पर्वतमाला के कोट्रांका-बुढाल क्षेत्र में भारी हिमपात हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, 25 साल में पहली बार रिकॉर्ड बर्फ गिरी है।

दिल्ली-एनसीआर में लौटी गलन वाली सर्दी

दिल्ली-एनसीआर में धूप खिलने के बावजूद तेज हवाओं के चलते गलन वाली ठंड महसूस की गई। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। नोएडा में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री, फरीदाबाद और गुरुग्राम में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय कोहरा होने से अकासा एयर ने अपनी कुछ उड़ानें रद्द कीं और कुछ में विलंब हुआ।

बर्फबारी से पहाड़ी राज्य हाल-बेहाल

कश्मीर में माइनस 10.2 डिग्री तापमान के साथ गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा। दो दिन से बंद श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया। इससे यात्रियों को राहत मिली है। हिमाचल में भी बर्फबारी हुई। तीन राजमार्ग समेत 835 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। मनाली, उना व मंडी समेत कई क्षेत्रों में बर्फ की चादर बिछी है, जिसे 8 किमी तक रास्ता बंद रहा हैं। मनाली पहुंचने के लिए पर्यटकों को वाहन सड़क पर छोड़कर ही बर्फ के बीच से पैदल निकलना पड़ा।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : अभेद्य किले में तब्दील राजधानी दिल्ली

 

  • TAGS
  • [post_tags]