Parliament Budget Session Update: लोकसभा में राहुल बोले- सरकार ने भारत माता को बेच दिया:सीतारमण का जवाब- भारत को कांग्रेस ने बेचा

0
250
Parliament Budget Session Update: लोकसभा में राहुल बोले- सरकार ने भारत माता को बेच दिया:सीतारमण का जवाब- भारत को कांग्रेस ने बेचा
Parliament Budget Session Update: लोकसभा में राहुल बोले- सरकार ने भारत माता को बेच दिया:सीतारमण का जवाब- भारत को कांग्रेस ने बेचा

कांग्रेसियों को सुनने की क्षमता रखनी चाहिए
Parliament Budget Session Update, (आज समाज), नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को बजट पर बोलते हुए कहा कि सरकार ने इंडिया-यूएस ट्रेड डील के जरिए भारत माता को बेच दिया है। यह पूरी तरह सरेंडर है। अब अमेरिका तय करेगा कि हम किससे तेल खरीदेंगे। हमारा फैसला प्रधानमंत्री नहीं करेंगे। राहुल के आरोपों के जवाब में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, कांग्रेसी कहते हैं कि मोदी ने सरेंडर कर दिया। मैं बताती हूं कि भारत को किसने बेचा।

इसे कांग्रेस ने बेचा। बाली में जाकर सौदा करके आए थे। ट्रेड फेलिसिटेशन पर साइन करके आ गए थे। भारत के फायदे के लिए उसमें कुछ नहीं थी। उन्होंने कहा कि किसानों के हक से समझौता करने वाली कांग्रेस है। मोदी ने 2014 में डब्ल्यूटीओ में जाकर इसे सुधारा। ये गरीबों को राशन दे नहीं पा रहे थे और ये मोदी जी पर आरोप लगा रहे हैं।

अडाणी पर केस मोदी पर दबाव बनाने के लिए

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा के दौरान एपस्टीन फाइल्स और अडाणी पर अमेरिका में चल रहे केस का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अडाणी पर चल रहा केस, दरअसल मोदी पर दबाव बनाने का तरीका है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल को टोकते हुए कहा, आपने जो भी कहा है साबित करिए। इस पर कांग्रेस नेता ने जवाब दिया, अभी देता हूं। तुरंत सारे सबूत देता हूं। हालांकि, स्पीकर ने राहुल को टोक दिया। वहीं, किरेन रिजिजू ने बाद में कहा कि हम राहुल गांधी के खिलाफ संसद में विशेषाधिकार का नोटिस पेश करेंगे।

अमेरिका तय नहीं करेगा कि हमें क्या करना है

दुनिया में जियोपॉलिटिकल टकराव बढ़ रहा है। यह युद्ध का दौर है। गाजा, यूक्रेन को देख लीजिए। आॅपरेशन सिंदूर भी चल रहा है। भारत की सभी आईटी कंपनियां संघर्ष कर रही हैं। अनिल अंबानी को जेल क्यों नहीं हुई? क्योंकि उनका नाम एपस्टीन फाइल्स में है।

मैं जानता हूं कि उनको एपस्टीन से किसने मिलवाया था। हरदीप पुरी भी जानते हैं कि किसने मिलवाया था। अगर हम अमेरिका से डील करते तो ट्रम्प से कहते कि आप भारतीयों के डेटा चाहते हैं तो बराबरी पर बात होगी। हम आपके नौकर नहीं हैं। अमेरिका तय नहीं करेगा कि हमें क्या करना है।

राहुल को संसद में बजट सही से पढ़ के आना चाहिए

निर्मला सीतारमण ने कहा कि राहुल गांधी के आरोप गलत। डेटा को लेकर उनको जानकारी नहीं है। इनको बजट सही से पढ़ के आना चाहिए। ये यहां आकर गलत डेटा देते हैं। महंगाई पूरी तरह कंट्रोल है। इनकी आदतें अबोध बालक जेसी हैं।

ये भी पढ़ें : Parliament Updates: बीजीपी MPs ने पीएम की सीट घेरने, स्पीकर के चैंबर के पास पहुंचने को लेकर की सख्त कार्रवाई की मांग

  • TAGS
  • [post_tags]