Rafale Deal With France : वायुसेना को फ्रांस से मिला आखिरी राफेल

0
361
Rafale Deal With France
वायुसेना को फ्रांस से मिला आखिरी राफेल

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली: 

भारतीय वायु सेना को फ्रांस से आखिरी यानी 36वां राफेल मिल गया है। वायु सेना द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि फ्रांस से उड़ान भरने के बाद 36वां राफेल गुरुवार को भारत में उतर गया। उड़ान के दौरान विमान में यूएई में ईंधन भरा गया। आखिरी राफेल विमान की लैंडिंग के साथ ही देश को 36 राफेल लड़ाकू विमानों की डिलीवरी पूरी हो गई है।

59,000 करोड़ रुपए की लागत

भारत ने लगभग 59,000 करोड़ रुपए की लागत से 36 विमानों की खरीद के लिए फ्रांस के साथ एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। डील के करीब चार साल बाद, 29 जुलाई, 2020 को अत्याधुनिक पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप भारत पहुंची थी।

सौदा भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक गेम चेंजर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तब कहा था, राफेल सौदा भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक गेम चेंजर था और इसे शामिल करना दुनिया के लिए और खास तौर पर भारत की संप्रभुता को चुनौती देने वालों के लिए एक मजबूत संदेश है।

ये भी पढ़ें : Covid Cases Update : देश में कोविड-19 के 200 नए मामले

ये भी पढ़ें : EV Yatra Portal : इलेक्ट्रिक वाहन यूजर्स को पोर्टल दिखाएगा नजदीकी ईवी चार्जर की राह

Connect With Us: Twitter Facebook 

 

SHARE