Uttarakhand Delhi Dehradun Expressway Inauguration: पीएम ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का किया उद्घाटन

0
3199
Uttarakhand Delhi Dehradun Expressway Inauguration: पीएम ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का किया उद्घाटन
Uttarakhand Delhi Dehradun Expressway Inauguration: पीएम ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का किया उद्घाटन

कहा-2029 के चुनावों में बेटियों को उनका हक देंग
Uttarakhand Delhi Dehradun Expressway Inauguration, (आज समाज), देहरादून: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, कभी उत्तराखंड के गांव में सड़क के इंतजार में पीढ़ियां बदल जाती थीं। आज डबल इंजन सरकार के प्रयास से सड़क गांव तक पहुंच रही है। जो गांव वीरान थे आज फिर बस रहे हैं। पीएम मोदी ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का उद्घाटन करने के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र जीवन से जोड़कर देखूं तो राष्ट्र की भाग्य रेखाएं कौन सी हैं, तो वे हमारी सड़कें, हाईवे, एयरवे, रेलवे वॉटर-वे हैं। ये आज की सुविधाएं नहीं हैं। आने वाली पीढ़ी के लिए हमारी, मोदी की गांरटी है। उन्होंने कहा कि हम अपने देश की बेटियों को 2029 के चुनावों में उनका हक देकर रहेंगे। इसके लिए हम संसद में महिला आरक्षण बिल ला रहे हैं।

12,000 करोड़ रुपए की लागत से बना है एक्सप्रेसवे

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर 213 किमी लंबा, 6 लेन और एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर 12,000 करोड़ रुपए की लागत से बना है। यह दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ता है और इसके शुरू होने से दिल्ली-देहरादून के बीच की दूरी 6 घंटे से घटकर करीब ढाई घंटे रह जाएगी।

देहरादून में रोड शो भी किया

इससे पहले पीएम ने देहरादून में 16 किमी लंबा रोड शो किया। वे सुबह 11 बजे देहरादून पहुंचे और यहां से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर रवाना हुए, जहां उन्होंने रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने एक्सप्रेसवे पर बने एशिया के सबसे लंबे 12 किमी एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया, जो देहरादून से सहारनपुर के बीच बनाया गया है।

पीएम ने देश की महिलाओं के नाम लिखा लेटर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार देश की महिलाओं के नाम एक लेटर लिखा है। इसमें मोदी ने कहा कि अगर 2029 में लोकसभा और अलग-अलग विधानसभाओं के चुनाव महिलाओं के लिए पूरे आरक्षण के साथ होते हैं, तो भारतीय लोकतंत्र और भी ज्यादा मजबूत और जीवंत हो जाएगा।

विधायी संस्थाओं में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़े

उन्होंने यह भी कहा कि जब महिलाएं कई क्षेत्रों में बेहतरीन काम कर रही हैं, तो यह बिल्कुल सही है कि विधायी संस्थाओं में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़े।भारत की बेटियों से उस चीज के लिए हमेशा इंतजार करने को नहीं कहा जा सकता, जो उनका हक है।

एक्स पर एक पोस्ट में मोदी ने लिखा, यहां भारत की नारी शक्ति के नाम मेरा पत्र है, जिसमें मैं उस वादे को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता दोहरा रहा हूं, जो दशकों से लंबित था। मैंने अपने साथी नागरिकों के साथ उस संकल्प को जल्द ही साकार करने के विषय पर अपने विचार साझा किए हैं।

ये भी पढ़ें: 5 राज्यों में चुनाव के बाद बढ़ सकते है पेट्रोल और डीजल के दाम

  • TAGS
  • [post_tags]