Weather Update Today : तपने लगे मैदानी राज्य, 40 पार पहुंचा तापमान

0
292
Weather Update Today : तपने लगे मैदानी राज्य, 40 पार पहुंचा तापमान
Weather Update Today : तपने लगे मैदानी राज्य, 40 पार पहुंचा तापमान

आने वाले दिनों में उत्तरी भारत के मैदानी राज्यों सहित समूचे भारत में लू चलने का अलर्ट

Weather Update Today  (आज समाज), नई दिल्ली : जैसे-जैसे अप्रैल आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे ही देश के मैदानी राज्यों का तापमान भी ऊपर चढ़ रहा है। हालांकि अप्रैल के पहले 15 दिन पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते तापमान में ज्यादा उछाल नहीं आया था और मौसम खुशनुमां था लेकिन अब एकदम से तापमान बढ़ने लगा है। जिससे गर्मी बढ़ रही है और जल्द ही लू चलने की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली- एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से बढ़कर 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।

देश में एक साथ दो तरह का मौसम एक्टिव

अप्रैल के मध्य में देश का मौसम दो चरम स्थितियों के बीच झूलता नजर आ रहा है। एक ओर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है, तो दूसरी ओर दिल्ली- एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से बढ़कर 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 19 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक की घटनाएं भी होंगी।

आज और कल ऐसा रहेगा उत्तर भारत का मौसम

मौसम विभाग ने विशेष रूप से 17-18 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। इस तरह की मौसमी गतिविधियां तापमान में गिरावट लाती हैं, लेकिन साथ ही फसलों और जनजीवन पर असर डाल सकती हैं।

हालांकि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी लगातार बढ़ रही है। दिन का तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जो सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय बाहर निकलना कठिन हो सकता है। हालांकि आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन इससे गर्मी में कोई खास राहत नहीं मिलेगी। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के संकेत हैं, जिससे लू जैसी स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।

  • TAGS
  • [post_tags]