Shri Amarnath Yatra 2026 : श्री अमनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह

0
380
Shri Amarnath Yatra 2026 : श्री अमनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह
Shri Amarnath Yatra 2026 : श्री अमनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह

पंजीकरण शुरू होते ही दो दिन में दो लाख लोगों ने किया रजिस्ट्रेशन, आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों विकल्प से करा रहे रजिस्ट्रेशन

Shri Amarnath Yatra 2026 (आज समाज), नई दिल्ली : 4 जुलाई से शुरू हो रही इस साल की श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर देश भर के श्रद्धालुओं में उत्साह है। यात्रा के लिए देश भर में चयनित बैंकों के माध्यम से पंजीकरण कराया जा रहा है। 15 अप्रैल से शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया के तहत महज दो दिन में ही दो लाख से ज्यादा पंजीकरण हो चुके हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा पहले आओ, पहले पाओ की घोषणा के बाद श्रद्धालुओं में पहले रजिस्ट्रेशन कराने की होड़ लगी हुई है।

हर कोई शुरुआती जत्थे में शामिल होने का इच्छुक

आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण तेजी से जारी है। श्रद्धालुओं में शुरूआती जत्थे में जाने की होड़ मची है। प्रशासन ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य जांच, सुरक्षा व्यवस्था, आवास और परिवहन सहित सभी जरूरी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

बताया जा रहा है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार शुरूआती दिनों में ही पंजीकरण की रफ्तार काफी तेज है, जिससे यात्रा के दौरान रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन बढ़ती गर्मी में कहीं अंतर्ध्यान न हो जाएं हिमलिंग, सभी को इसकी चिंता भी सता रही है।

20 मई तक किए जा सकेंगे आवेदन

श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने समूह पंजीकरण से संबंधित विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। 5 से 30 श्रद्धालुओं के समूहों के लिए विशेष पंजीकरण सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिसके तहत इच्छुक यात्री एक साथ आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड के अनुसार, समूह पंजीकरण के लिए आवेदन 15 अप्रैल 2026 से पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजे जा सकते हैं जबकि आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। समूह के प्रत्येक सदस्य के लिए निर्धारित आवेदन पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार संख्या और संपर्क विवरण अनिवार्य होंगे। इसके साथ ही अधिकृत डॉक्टर या चिकित्सा संस्थान द्वारा जारी अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की मूल प्रति भी जमा करनी होगी।

  • TAGS
  • [post_tags]