Nipah Virus: केरलम में निपाह पॉजिटिव व्यक्ति मिला, पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट

0
119
Nipah Virus: केरलम में निपाह पॉजिटिव व्यक्ति मिला, पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट
Nipah Virus: केरलम में निपाह पॉजिटिव व्यक्ति मिला, पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट

संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन रहने की सलाह
Nipah Virus, (आज समाज), तिरुवनंतपुरम: केरलम में एक 43 वर्षीय व्यक्ति निपाह पॉजिटिव पाया गया है। व्यक्ति कोझिकोड का रहने वाला है। व्यक्ति को हल्का बुखार आने पर प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। बाद में कोझिकोड मेडिकल कॉलेज भेजा गया। व्यक्ति की हालत गंभीर है और वह वेंटिलेटर पर है। स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने कहा, मरीज कई लोगों के संपर्क में आया था। अस्पताल के स्टाफ और उसके संपर्क में आए संभावित लोगों को क्वारंटीन रहने को कहा गया है। फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है।

केरलम में छठी बार संक्रमण फैला

2018 के बाद से केरलम में छठी बार संक्रमण फैला है। आखिरी बार दो साल पहले 2024 में दो केस मिले थे। इनमें एक मरीज की जान चली गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, मरीज ने हाल ही में एक गोदाम किराए पर लिया था और खुद उसकी सफाई की थी। आशंका है कि इसी दौरान वह संक्रमण की चपेट में आया। निपाह वायरस मुख्य रूप से फ्रूट बैट (फल खाने वाले चमगादड़ों) से फैलता है।

यह भी पढ़ें : West Asia Conflict: भारत ने की मर्चेंट शिपिंग जहाज पर हुए हमले की निंदा, शांति की अपील

  • TAGS
  • [post_tags]