Parliament Monsoon Session: महिला आरक्षण व परिसीमन बिल पर जानिए क्या है सरकार का दावा

0
181
Parliament Monsoon Session
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा।
  • 20 जुलाई से शुरू हो रहा संसद का मानसून सत्र

Parliament, (आज समाज), नई दिल्ली: केंद्र सरकार बजट सत्र में महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन बिल को दो तिहाई बहुमत न होने के कारण संसद में पारित करवाने में नाकाम रही थी लेकिन अब सरकार के प्रबंधकों ने दावा किया है कि लोकसभा के 540 सांसदों में 360 (बहुमत) का आंकड़ा हासिल कर लिया गया है। हालांकि अन्य रिपोर्टों में यह भी कहा जा रहा है कि अभी सरकार बहुमत से 6-7 कदम दूर है। बता दें कि दोनों विधेयक बहुत अहम हैं और सरकार इन्हें संसद में पारित करवाने की पूरी कोशिश में जुटी है। इसके लिए बैठकों का दौर भी चल रहा है।

संसद के दोनों सदनों में दो तिहाई बहुमत आवश्यक

संविधान में संशोधन होने के कारण दोनों बिलों को पारित करवाने के लिए संसद के दोनों सदनों में दो तिहाई बहुमत आवश्यक है और सरकार के प्रबंधकों का दावा है कि दो तिहाई का आंकड़ा सरकार ने जुटा लिया है। मोदी सरकार के इस दावे के पीछे आंकड़ों का गणित छुपा हुआ है। महाराष्ट्र से सरकार को बड़ी उम्मीदें जगी है, क्योंकि कुछ दिन पहले खुद सुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विधेयक के लिए शरद पवार की एनसीपी के आठ सांसदों का समर्थन दिए जाने की बात कही थी। इसके बाद गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट भी इस बिल को सशर्त समर्थन देने के लिए तैयार हो गया है।

तीन पद रिक्त, लोकसभा सदस्यों की संख्या 540

बता दें कि 543 सदस्यीय लोकसभा में तीन पद रिक्त है, इसलिए लोकसभा सदस्यों की संख्या 540 रह जाती है। इस तरह सदन में सरकार को दो तिहाई बहुमत के लिए 360 की संख्या की जरूरत है। सरकार के पास इस समय भाजपा और एनडीए को मिलकर कुछ सांसदों की संख्या 293 है। इनमें से 20 तृणमूल कांग्रेस के सांसद और 22 द्रमुक सांसदों को जोड़ दें तो आंकड़ा 335 हो जाता है। इनमें 4 वाईआरसीपी के जोड़ ले तो संख्या 339 हो जाती है।

सरकार को सात सांसदों की जरूरत

एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने वाले शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के 6 सांसदों तथा शरद पवार गुट के आठ सांसदों को जोड़ दें तो संख्या 353 हो जाती है। इसके बाद सरकार को सात सांसदों की जरूरत है जिसे लेकर सरकार के मैनेजरों का दावा है कि उसका इंतजाम हो चुका है। सरकार के सूत्रों का दावा है कि समाजवादी पार्टी के 37 सांसद लोकसभा में वोटिंग के दौरान अनुपस्थित रह सकते है। इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के 4 आरजेडी के दो सांसद भी बिल को समर्थन दे सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री आठवले ने जताया है भरोसा

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले (Union Minister Ramdas Athawale) को भरोसा है कि मानसून सत्र में महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन विधेयक पारित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले संसद सत्र में संविधान संशोधन संबंधी इन विधेयकों को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पारित नहीं होने दिया था। उन्होंने बुधवार को हैदराबाद में मीडिया से बात कहा कि अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पास स्पष्ट बहुमत है। आठवले ने कहा कि आगामी सत्र में महिला आरक्षण विधेयक फिर से लाया जाएगा और 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं को आरक्षण का लाभ मिलेगा।

एक सप्ताह बीजेपी नेतृत्व कर चुका है कई बैठकें

बता दें कि मोदी सरकार मिशन-360का आंकड़ा जुटाने की एक्सरसाइज में लगातार जुटी है। पिछले एक सप्ताह में बीजेपी नेतृत्व ने कई अहम बैठकें की हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर हुई, जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य मानसून सत्र की रणनीति तैयार करना था।

ये भी पढ़ें: PM Modi News: प्रधानमंत्री थोड़ी देर में पहुंचने वाले हैं जींद, जानें क्या रहेगा शेड्यूल, हरियणा को क्या-क्या मिलेगा

  • TAGS
  • [post_tags]